लाइव न्यूज़ :

Mi Fan Festival 2019: सिर्फ 1 रुपये में शाओमी के फोन खरीदने का मौका, कल से शुरू होगी सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 3, 2019 16:50 IST

तीन दिनों तक चलने वाली Mi Fan Festival 2019 सेल में Redmi Note 7 Pro, Poco F1, Mi Soundbar और Mi LED TV 4A को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर Mi Tv, हेडफोन्स, स्पीकर्स और दूसरे एक्ससरीज पर डिस्काउंट मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमी फैन फेस्टिवल 2019 सेल 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक चलेगीXiaomi ने अपने Mi Fan Festival 2019 की घोषणा कर दी है1 रुपये वाली सेल हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी

Xiaomi अपने फैंस के लिए एक सेल आयोजित कर रही है। इस सेल को कंपनी Mi Fan Festival 2019 नाम से आयोजित कर रही है। सेल के दौरान कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन बंपर छूट मिलेगी। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि सेल में आप शाओमी के टीवी को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। यह सेल आज यानी 4 अप्रैल से शुरू होगी जो 6 अप्रैल तक चलेगी।

तीन दिनों तक चलने वाली सेल में Redmi Note 7 Pro, Poco F1, Mi Soundbar और Mi LED TV 4A को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर Mi Tv, हेडफोन्स, स्पीकर्स और दूसरे एक्ससरीज पर डिस्काउंट मिलेगा।

सिर्फ 1 रुपये में स्मार्टफोन खरीदने का मौका

इसके अलावा, कंपनी 1 रुपये वाली फ्लैश सेल भी आयोजित करने वाली है। 1 रुपये वाली सेल हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। Xiaomi अपने यूजर्स के लिए मिस्ट्री बॉक्स सेल भी आयोजित करने वाली है। मी फैन फेस्टिवल 2019 सेल कंपनी के आधिकारिक साइट Mi.com,  पार्टनर ऑनलाइन प्लैटफॉर्म, मी होम, मी स्टोर और पार्टनर ऑफलाइन स्टोर में आयोजित होगी।

साथ ही 3 दिन की Mi Fan Festival 2019 सेल में कंपनी अपने यूजर्स को फन ऐंड फ्यूरियस गेम खेलने का भी मौका देगी। इसमें विनर को कंपनी पोको एफ1 और रेडमी नोट 7 समेत कई प्रोडक्ट फ्री में पा सकते हैं।

अगर आप शाओमी मी फैन सेल HDFC बैंक के कार्ड से खरीदारी करते हैं तो ग्राहकों को 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। हम यहां बता रहे हैं किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिलेगी...

Redmi Note 5 Pro

5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ शाओमी Redmi Note 5 प्रो (4जीबी+64जीबी) 10,999 रुपये में मिलेगा।

Redmi 6

शाओमी रेडमी 6 (3 जीबी+32 जीबी) 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Redmi Y2

शाओमी रेडमी Y2 (3जीबी +32जीबी) और (4जीबी+64जीबी) पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसके बाद ये - 7,999 और 9,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।

Redmi 6 Pro

3,500 रुपये की छूट के साथ शाओमी Redmi 6 Pro के (3जीबी+32जीबी) और (4जीबी+64जीबी) वेरिएंट 7,999 और 9,999, रुपये में उपलब्ध होंगे।

Xiaomi Poco F1

शाओमी पोको एफ1 को 4,000 की छूट के साथ 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

फोन के अलावा इन प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट

Mi LED TV 4 प्रो  के 55 इंच मॉडल को 9,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 45,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

400 रुपये की छूट के साथ Mi ईयरफोन 599 रुपये में उपलब्ध होगा।

Mi Band पर 800 रुपये की छूट दी जाएगी जिसके बाद यह 999 रुपये में उपलब्ध होगा।

200 रुपये की छूट के साथ 'Mi कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर 2' आप 699 रुपये में खरीद सकेंगे।

Mi पॉकेट स्पीकर 2 ब्लैक पर 200 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसके बाद यह 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

मिस्ट्री बॉक्स सेल में 99 रु में मिलेंगे प्रोडक्ट

कंपनी के मिस्ट्री बॉक्स सेल में यूजर्स को सरप्राइज बॉक्स खरीदने का मौका दिया जाएगा। इस बॉक्स में 99 रुपये से लेकर 2,400 रुपये तक के प्रॉडक्ट्स होंगे। यह सेल हर रोज 4 बजे आयोजित की जाएगी।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनस्मार्ट टीवीमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की