लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Mi A2 एंड्रॉयड वन भारत में हुआ लॉन्च, 6 जीबी रैम और दो रियर कैमरे से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 8, 2018 18:59 IST

Mi A2 के लिए कल यानी 9 अगस्त दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया और मी डॉट कॉम, मी होम व मी prefered पार्टनर स्टोर्स पर प्री आर्डर शुरू होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगाMi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है3010 एमएएच की बैटरी है Xiaomi Mi A2

नई दिल्ली, 8 अगस्त: चीनी कंपनी Xiaomi ने आखिरकार अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड वन आधारित स्मार्टफोन Mi A2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में इस फोन को लॉन्च किया है। बता दें कि नया फोन पिछले साल बाजार में आए Mi A1 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। भारत में इसके दो वेरिएंट उतारे गए हैं। भारत में फोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय बाजार में Mi A2 के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। फोन के चार कलर वेरिएंट  ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज गोल्ड वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Mi A2 के लिए कल यानी 9 अगस्त दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया और मी डॉट कॉम, मी होम व मी prefered पार्टनर स्टोर्स पर प्री आर्डर शुरू होंगे। रिलायंस जियो ग्राहकों को 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5 टीबी डेटा मुफ्त मिलेगा।

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी मी ए2 में 5.99 इंच फुल एचडी+ (2160×1080 पिक्सल) रेज़ॉलूशन डिस्प्ले है, जिसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है, जो 1.8 गीगाहर्ट्ज पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें अड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है।

फोन में अपर्चर एफ/1.75 के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी और अपर्चर एफ/1.75 के साथ 20 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में सॉफ्ट एलईडी फ्लैश व सोनी IMX376 सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर व फ्रंट, दोनों कैमरे एआई फीचर्स के साथ आते हैं।

शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्लैटफॉर्म वाला फोन है। स्मार्टफोन ड्यूल सिम कनेक्टिविटी सपॉर्ट करता है। शाओमी मी ए2 के रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, 3.5 एमएम ऑडियो जैक व यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। फोन को पावर देने के लिए 3010 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5, और वाई-फाई 802.11 एसी दिए गए हैं।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :शाओमीअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की