लाइव न्यूज़ :

Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale:सिर्फ 4 रुपये में मिलेगा Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2, दूसरे प्रोडक्ट पर भी भारी छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 10, 2018 09:04 IST

तीन दिन तक चलने वाली इस Xiaomi की सेल में Mi कंपनी का Mi LED Smart TV 4 (55 इंच), RedMi Y2, RedMi Note 5 Pro और Mi Band 2 पर विशेष जोर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi की 4 रुपये वाली सेल हर दिन शाम 4 बजे आयोजित होगीMi Anniversary सेल Xiaomi की वेबसाइट Mi.com पर आयोजित होगी

नई दिल्ली, 10 जुलाई : चीनी कंपनी Xiaomi ने करीब चार साल भारतीय बाजार में अपना पहला कदम रखा था। अब कंपनी ने अपने 4 साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी अपनी चौथी सालगिरह के जश्न में अपने यूजर्स के लिए कुछ खास ऑफर लेकर आयी है। इस मौके पर Xioami Mi ने ऑनलाइन सेल का आयोजन किया है। यह सेल 10 जुलाई से शुरू हो कर 12 जुलाई तक चलेगी। 

तीन दिन तक चलने वाली इस सेल में Mi कंपनी का Mi LED Smart TV 4 (55 इंच), RedMi Y2, RedMi Note 5 Pro और Mi Band 2 पर विशेष जोर होगा। इसके अलावा ग्राहकों को Mi के हेडफोन Mi Mix 2 और Mi Max 2 पर भी मुनाफा मिलेगा। यह सेल चुनिंदा शाओमी यूजर्स के लिए 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। वहीं, दूसरे यूजर्स के लिए यह आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस सेल की खास बात यह है कि यूजर्स सिर्फ 4 रुपये में कंपनी के कुछ प्रोडक्ट खरीद सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Xiaomi Redmi 6A का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

Mi Anniversary फ्लैश सेल

Xiaomi कंपनी 10 से 12 जुलाई तक हर दिन शाम 4 बजे 4 रुपये की फ्लैश सेल आयोजित करेगी। इस दौरान Redmi Y1, Mi LED Smart TV 4 (55 inches), Mi Body Composition Scale, Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi Band 2 मात्र 4 रुपये में उपलब्ध होंगे।

इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर

4 रुपये वाली सेल में 55 इंच वाला एमआई एलईडी स्मार्ट टीवी, रेडमी वाई2, रेडमी नोट 5 प्रो और एमआई बैंड 2 शामिल है। इसके अलावा Mi Mix 2 और Mi Max 2 स्मार्टफोन पर भी बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा शाओमी ने एसबीआई, पेटीएम और मोबिक्विक से पार्टनरशिप की है। इसके तहत ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

ये भी ऑफर्स भी है मौजूद

Xiaomi ने ग्राहकों को मुनाफा और कैशबैक देने के लिये भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पेटीएम और MobiKwik से साझेदारी की है। SBI के डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 7500 रूपये की खरीद पर 500 रूपये की छूट मिलेगी।  वहीं पेटीएम से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 8999 रूपये की खरीद पर 500 रूपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम से हवाई टिकट बुक कराने पर 1000 रूपये का कैशबैक और फिल्म की टिकट पर 200 रूपये का कैशबैक मिलेगा। MobiKwik से ख़रीदारी पर 25 प्रतिशत का लाभ (अधिकतम 3000 रूपये का कैशबैक) मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale: सिर्फ 4 रुपये में मिलेगा शाओमी का स्मार्टफोन और LED टीवी, और भी बहुत कुछ इनके अलावा Mi अपने कुछ उत्पादों पर अलग से मुनाफा देगा। सेल के दौरान MI Mix 2 की कीमत 27,999 होगी और Mi Max 2 की कीमत 14,999 तय की गई है। ट्रैवेल बैगपैक की कीमत 1,899 होगी और Mi के इयरफोन्स की कीमत 649 रूपये तय की गई है। Mi का नया प्रोडक्ट, Mi Band की कीमत 1599 रूपये का होगा। इसके अलावा Mi के कई और उत्पादों पर ग्राहकों को फायदा दिया जाएगा।  कॉम्बो ऑफर की बात की जाए तो Red Mi Note 5 और Mi VR प्ले का कॉम्बो 9,999 रूपये का होगा जबकि Red Mi Y1 और Mi ब्लूटूथ हेड सेट का कॉम्बो 8,999 रूपये का मिलेगा। कुछ अलग उत्पादों की बात की जाए तो Mi पॉकेट स्पीकर और बेसिक इयर फोन का कॉम्बो 1,499 रूपये का मिलेगा।

टॅग्स :शाओमीसेलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की