लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 14, 2018 17:50 IST

स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के अलावा मी डॉट कॉम और रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी रेडमी नोट 5 के दोनों ही वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 20 फरवरी से शुरू होगी। रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों ही वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 21 फरवरी से शुरू होगी।

नई दिल्ली। चीनी कंपनी शाओमी ने बुधवार (14 फरवरी) को दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने मी टीवी 4 सीरीज़ के टेलीविजन को भी लॉन्च किया है। कंपनी इस टेलीविजन को लॉन्च कर पहली बार स्मार्ट टीवी मार्केट में कदम रखेगी। यूजर्स इन दोनों फोन्स को फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के अलावा मी डॉट कॉम और रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 5 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी हैं। इस कीमत में ग्राहकों को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। अगर इस फोन के दूसरे वेरिएंट की बात करे तो कंपनी ने इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी हैं। जिसमें ग्राहकों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। यह फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 20 फरवरी से शुरू होगी। 

शाओमी रेडमी नोट 5 के फीचर्स 

इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। साथ ही ड्यूल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नॉगट पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है।

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट भी होगा। इस फोन में बैटरी 4000 एमएएच की है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत और उपलब्धता

इस फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। अगर इस फोन के दूसरे वेरिएंट की बात करे तो कंपनी ने इस फोन की कीमत 16,999 रुपये रखी हैं। जिसमें आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 21 फरवरी से शुरू होगी।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स

रेडमी नोट 5 की तरह ड्यूल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नॉगट पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

टॅग्स :शिओमीफ्लिपकार्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की