लाइव न्यूज़ :

World Economic Forum WEF: डब्ल्यूईएफ की 100 सबसे उदीयमान प्रौद्योगिकी स्टार्टअप की सूची जारी, सबसे ज्यादा 29 कंपनियां अमेरिका से, जानें चीन और भारत का हाल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 18:00 IST

World Economic Forum WEF: पर्यावरण-अनुकूल, उन्नत विनिर्माण और समावेशी स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय प्रगति के मानकों के आधार पर चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइवोल्यूशनक्यू क्वॉन्टम-सुरक्षित साइबर सुरक्षा उत्पाद प्रदान करती है।दो भारतीय कंपनियां इवोल्यूशनक्यू और नेक्स्ट बिग इनोवेशन लैब्स हैं। नेटवर्क में क्वॉन्टम तकनीक अपनाने और प्रबंधित करने में मदद मिल सके।

World Economic Forum WEF: विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की 100 सबसे उदीयमान प्रौद्योगिकी स्टार्टअप की वार्षिक सूची में गिफ्टोलेक्सिया सॉल्यूशंस और जैकमैज टेक्नोलॉजी समेत चार भारतीय कंपनियां जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।

इन्हें पर्यावरण-अनुकूल, उन्नत विनिर्माण और समावेशी स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय प्रगति के मानकों के आधार पर चुना गया है। सूची में शामिल अन्य दो भारतीय कंपनियां इवोल्यूशनक्यू और नेक्स्ट बिग इनोवेशन लैब्स हैं। इनमें इवोल्यूशनक्यू क्वॉन्टम-सुरक्षित साइबर सुरक्षा उत्पाद प्रदान करती है।

ताकि ग्राहकों को उनके नेटवर्क में क्वॉन्टम तकनीक अपनाने और प्रबंधित करने में मदद मिल सके। गिफ्टोलेक्सिया सॉल्यूशंस स्कूली बच्चों में डिस्लेक्सिया के खतरे को पहचानने के लिए स्क्रीन उपकरण वाली प्रौद्योगिकी विकसित कर रही है।

जैकमैज टेक्नोलॉजी एक ऐसा मंच विकसित कर रही है जो जलवायु जोखिम, ईएसजी (पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रशासनिक) निवेश और कार्बन बाजारों के लिए उपग्रह के आंकड़ों को ‘क्लाइमेट इंटेलिजेंस’ में परिवर्तित करता है। इस सूची में 31 देशों के स्टार्टअप को शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा 29 कंपनियां अमेरिका से हैं, जिसके बाद 12 कंपनियां चीन से हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की