लाइव न्यूज़ :

Jio, Airtel और Vodafone के शानदार पोस्टपेड प्लान, मिलता है हाई स्पीड डाटा औऱ बचा हुआ डाटा अगले महीने भी होगा इस्तेमाल

By रजनीश | Updated: July 2, 2020 20:06 IST

प्रीपेड प्लान की जगह यदि आप पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम आपको एयरटेल, वोडाफोन और जियो के पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। हालांकि जियो के प्लान में आपको वॉयस कॉलिंग के लिए चार्ज देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन का 399 रुपये वाले प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में 40 जीबी डाटा के साथ 200 जीबी डाटा रोल-ओवर की सुविधा मिलेगी। एयरटेल का पोस्टपेड प्लान लेने के लिए 499 रुपये खर्च करना होगा। इसमें 75 जीबी डाटा रोल-ओवर सुविधा के साथ मिलेगा। जियो के पोस्टपेड प्लान के लिए आपको 199 रुपये खर्च करना होगा। इस प्लान में 25 जीबी डाटा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

कोरोना के इस संकट के दौर में जहां संभव है वहां लोग ऑफिस का काम घर से ही कर रहे हैं। कई जगह अभी भी ऑड-ईवन नियम के तहत मार्केट खुलती हैं, स्कूल-कॉलेज बंद है तो लोगों के बीच इंटरनेट की खपत भी काफी ज्यादा है। ऐसे में लोगों को हाई-स्पीड और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान की जरूरत है। तो आज हम घर से काम करने वाले लोगों के लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के ऐसे पोस्टपेड प्लान बता रहे हैं जिनमें उन्हें 40 से लेकर 75 जीबी तक हाई-स्पीड डाटा मिलेगा।  

वोडाफोन का 399 रुपये वाला प्लानवोडाफोन का 399 रुपये वाले प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में 40 जीबी डाटा के साथ 200 जीबी डाटा रोल-ओवर की सुविधा मिलेगी। इस प्लान से ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही आपको वोडाफोन प्ले, जी5 और मोबाइल शील्ड का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

वोडाफोन का 499 रुपये वाला प्लानवोडाफोन के 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में आपको 75 जीबी डाटा 200 जीबी रोल-ओवर सुविधा के साथ मिलेगा। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने के साथ ही यूजर्स को वोडाफोन प्ले, जी5, अमेजन प्राइम और मोबाइल शील्ड का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 

एयरटेल का 499 रुपये वाला प्लानएयरटेल का पोस्टपेड प्लान लेने के लिए 499 रुपये खर्च करना होगा। इसमें 75 जीबी डाटा रोल-ओवर सुविधा के साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही अमेजन प्राइम, जी5 और एयरटेल एक्सट्रीम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जियो का 199 रुपये वाला प्लानजियो के पोस्टपेड प्लान के लिए आपको 199 रुपये खर्च करना होगा। इस प्लान में 25 जीबी डाटा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। हालांकि जियो के प्लान में कॉलिंग के लिए आपको छह पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा।बात करें रोल ओवर डाटा की तो इसका सीधा मतलब है कि जितना डाटा आप नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे वो डाटा आपका अगले महीने जोड़ दिया जाएगा।

टॅग्स :पोस्टपेड प्लानजियोएयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की