लाइव न्यूज़ :

YouTube ने हटाए विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो, IT मंत्रालय ने दिए थे आदेश

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 1, 2019 13:05 IST

Google के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी 'प्राधिकारियों से मिले वैध कानूनी अनुरोध पर जितनी जल्दी संभव होगा कंपनी इस तरह की सामग्री हटाने का काम तेजी से करती है। यह हमारी दीर्घकालीन नीति का हिस्सा है। हम ऐसे कॉन्टेंट को अपने चैनल से जल्द से जल्द हटाने का काम करते हैं।'

Open in App

सूचना और प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी YouTube को विंग कमांडर अभिनंदन से जुड़े सभी वीडियो को हटाने के आदेश दिए हैं। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी है। मंत्रालय की ओर से आए आदेश के बाद उनके वीडियो क्लिप को यूट्यूब से हटा दिया गया है। बता दें कि एक बुधवार को एक हवाई हमले के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गये थे, जहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया।

गूगल ने दिया ये जवाब

इस बाबत Google के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी 'प्राधिकारियों से मिले वैध कानूनी अनुरोध पर जितनी जल्दी संभव होगा कंपनी इस तरह की सामग्री हटाने का काम तेजी से करती है। यह हमारी दीर्घकालीन नीति का हिस्सा है। हम ऐसे कॉन्टेंट को अपने चैनल से जल्द से जल्द हटाने का काम करते हैं।'

abhinandan-varthaman-wing-commander

प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के अनुरोध पर संबंधित सामग्री को गूगल की सेवाओं से हटा दिया गया है और इसे जल्द ही हमारी पारदर्शिता रपट में भी अद्यतन किया जाएगा।

बुधवार को भारत-पाक के बीच हुए हवाई हमलों में विंग कमांडर वर्तमान पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गये थे जहां उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद उनसे जुड़े कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे थे।

आज भारत में वापस आएंगे विंग कमांडर अभिनंदन

पाकिस्तान आज भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा करेगा। इसके लिए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को ही पाकिस्तानी संसद में एलान कर दिया था। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर पर  जाएगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान अभिनंदन को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को। 

टॅग्स :अभिनंदन वर्थमानयू ट्यूबसीआरपीएफपुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की