लाइव न्यूज़ :

Parag Agrawal: 10 साल पहले ट्विटर में हुई थी ज्वाइनिंग, मुंबई IIT से पढ़ाई, जानिए पराग अग्रवाल के बारे में 7 बातें

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2021 09:32 IST

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ होंगे। पराग अग्रवाल 10 साल पहले 2011 में ट्विटर से जुड़े थे और अब सीईओ बन गए हैं। जानिए कैसा रहा है उनका सफरनामा...

Open in App
ठळक मुद्देपराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ होंगे, कंपनी की ओर से सोमवार को किया गया ऐलान।ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने सोमवार को कंपनी का सीईओ पद छोड़ने की घोषणा की।पराग अग्रवाल इस समय ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) हैं, 2011 में कंपनी से जुड़े थे।

ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसकी अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं। हालांकि, नए सीईओ के नाम की घोषणा चौंकाने वाली रही। दरअसल ट्विटर के भारतीय मूल के अधिकारी पराग अग्रवाल अब उनकी जगह लेंगे। 

सुंदर पिचाई, सत्य नडेला की तरह पराग अग्रवाल एक और ऐसे भारतीय मूल के शख्स हैं जिन्हें एक बड़ी कंपनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईए जानते हैं कि पराग अग्रवाल कौन हैं और उनका सफर कैसा रहा है। जानिए पराग अग्रवाल के बारे में 7 बड़ी बातें...

1. पराग अग्रवाल इस समय ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) हैं। पराग 2011 में ट्विटर कंपनी से जु़ड़े थे और 2017 से सीटीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे जैक डॉर्सी की पसंद हैं।

2. पराग अग्रवाल ने आईआईटी-मुंबई से पढ़ाई की है और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के भी छात्र रहे हैं। अग्रवाल जब कंपनी में शामिल हुए थे तब उसके कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम थी। 

3. ट्विटर के अनुसार पराग अग्रवाल की उम्र 37 साल है। आईआईटी मुंबई से उन्होंने बैचलर्स इन इंजीनियरिंग (बीएस) किया। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। अमेरिका जाने के बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

4. ट्विटर से जुड़ने से पहले पराग अग्रवाल ने कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट, एटीएंडटी (AT&T) और याहू के लिए भी काम किया है। तीनों कंपनियों में इन्होंने मुख्य रूप से रिसर्च संबंधी काम किए।

5. कर्मचारियों को लिखे खत में जैक डॉर्सी ने पराग के बारे में लिखा, 'बोर्ड ने सभी विकल्पों पर विचार करते हुए कठोर प्रक्रिया चलाई और सर्वसम्मति से पराग को नियुक्त किया। वह कुछ समय के लिए मेरी पसंद रहे हैं। वह कंपनी और उसकी जरूरतों को गहराई से समझते हैं। पराग हर महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे रहा है जिसने इस कंपनी को बदलने में मदद की। वह जिज्ञासु, तर्कसंगत, रचनात्मक, मांग करने वाला, जागरूक और विनम्र है।'

6. ट्विटर में बतौर सीटीओ पराग ने 'ट्विटर की तकनीकी रणनीति और उपभोक्ता, राजस्व और विज्ञान टीमों में मशीन लर्निंग और एआई की देखरेख' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

7. पराग अग्रवाल ने ट्विटर में एड-रिलेटेड प्रोडक्ट्स पर काम से शुरुआत की थी। बाद में वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर काम करने लगे।

टॅग्स :पराग अग्रवालट्विटरसत्य नाडेलागूगलसुंदर पिचाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की