लाइव न्यूज़ :

Whatsapp लाया ये नया फीचर, अब नहीं होंगे गैर जरूरी मैसेज से परेशान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 9, 2018 12:54 IST

इस फीचर के तहत व्हाट्सऐप में अगर कोई यूजर किसी मैसेज को फॉरवर्ड ऑप्शन चुनकर बाकी लोगों को भेजता है तो सामने वाले यूजर को  ‘फॉरवर्डेड’ लिखा दिखाई देगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस नए फीचर को Whatsapp के बीटा (2.18.179) वर्जन में लॉन्च किया हैयह फीचर ‘फॉरवर्डेड’ मैसेज की जानकारी देगा

नई दिल्ली, 9 जून:  पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Whatsapp अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रख कर हर रोज कोई न कोई फीचर जारी करता रहता है। हाल ही में व्हाट्सऐप ने अपने ऐप में एक और नए फीचर को शामिल किया है। यह फीचर आपको बताएगा कि आपको आने वाला मैसेज फॉरवर्ड मैसेज है या टाइप करके भेजा गया है। इस तरह व्हाट्सऐप आपको फेक न्यूज के बारे में जानकारी देगा।

फिलहाल, इस नए फीचर को Whatsapp के बीटा (2.18.179) वर्जन में लॉन्च किया है। इस फीचर के तहत व्हाट्सऐप में अगर कोई यूजर किसी मैसेज को फॉरवर्ड ऑप्शन चुनकर बाकी लोगों को भेजता है तो सामने वाले यूजर को  ‘फॉरवर्डेड’ लिखा दिखाई देगा। यानी सामने वाले यूजर को यह समझ आ जाएगा कि यह मैसेज उसे फॉरवर्ड किया गया है।  हालांकि, अगर मैसेज को कॉपी और पेस्ट करके भेजा गया तो ‘फॉरवर्डेड’ नहीं लिखकर आएगा।

ये भी पढ़ें-  Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स

बता दें कि व्हाट्सऐप ने हाल में दो नये फीचर को जारी किया था। इनमें एक मीडिया विजबिलिटी और दूसरा न्यू कॉन्टैक्ट शॉर्टकट है। मीडिया विजबिलिटी फीचर से यूजर्स अपने शेयर किए हुए मीडिया की विजविलिटी को सेट कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को पहले Whatsapp सेटिंग में जाना होगा। उसके बाद डेटा ऐंड स्टोरेज यूजेज में, जहां उन्हें एक नया ऑप्शन मीडिया विजबिलिटी का मिलेगा। 

अगर यूजर्स ऑप्शन को इनेबल कर देते हैं तो उसके बाद Whatsapp से बाहर गैलरी में सारे डाउनलोड किए हुए मीडिया को देख पाएंगे। वहीं, अगर वह ऑप्शन को डिसेबल कर देते हैं तो डाउनलोड किया हुआ सारा मीडिया छिप जाएगा। यूजर्स मीडिया को ऐप के भीतर ही देख पाएंगे, गैलरी में नहीं। इस अपडेट के साथ कॉन्टैक्ट शॉर्टकट का एक और फीचर जुड़ा। इस शॉर्टकट पर क्लिक करने से यूजर्स नए कॉन्टैक्ट को और जल्दी जोड़ पाएंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्समोबाइलफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की