लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप अभी नहीं लागू करेगा नई प्राइवेसी पॉलिसी, दिल्ली हाईकोर्ट को दी जानकारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 9, 2021 14:49 IST

भारत में व्हाट्सएप अभी अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू नहीं करेगा। व्हाट्सएप ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि डेटा प्रोटेक्शन बिल जबतक नहीं आएगा, तब तक इसे लागू नहीं किया जाएगा ।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी लागू नहीं करेगा अभी व्हाट्सएप व्हाट्सएप ने कहा डेटा प्रोटेक्शन बिल नहीं आने तक पॉलिसी पर लगाया जाएगा होल्डअदालत ने फेसबुक या व्हाट्सएप को सीसीआई जांच से कोई अंतरिम सुरक्षा प्रदान नहीं की

दिल्ली: व्हाट्सएप ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायलय को बताया कि भारत में डेटा संरक्षण विधेयक लागू होने नहीं तक वह अपनी प्राइवेसी पॉलिसी पर अस्थायी रूप से रोक लगा रहा है । साथ ही अदालत ने फेसबुक या व्हाट्सएप को सीसीआई जांच से कोई अंतरिम सुरक्षा प्रदान नहीं की है। मामले में अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने व्हाट्सएप की ओर से कहा कि सरकार ने नीति को बंद करने के लिए कहा है। हमने कहा है कि जब तक डेटा प्रोटेक्शन बिल नहीं आता, तबतक हम इसे लागू नहीं करेंगे। अभी समय सीमा नहीं बता सकते क्योंकि हमें नहीं पता है कि बिल कब आने वाला है। 

बार और बेंच की एक रिपोर्ट के अनुसार साल्वे ने कहा कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को सूचित किया है कि उसकी प्राइवेसी पॉलिसी भारत की सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2011 के विरूद्ध है । 

हालांकि केंद्र ने अदालत के पहले बताया था कि उसने इस मुद्दे पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को अवगत कराया है और उनकी ओर से जवाब की प्रतीक्षा है इसलिए इस मामले को अभी आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए ।  वहीं व्हाट्सएप ने विवाद का विरोध करते हुए कहा कि यह पॉलिसी भारत के आईटी कानून और नियमों के अनुरूप है और यह नीति 15 मई से लागू हो गई है लेकिन अगर उपयोगकर्ता इसे स्वीकार नहीं करते है तो उनका अकाउंट नहीं हटाया जाएगा । 

भारत सरकार ने व्हाट्सएप पर भारत और यूरोप में दोहरी नीति अपनाने की बात भी कही थी। सरकार ने कहा था मैसेजिंग एप ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए यूरोप से अलग नियम बनाए हैं और यह सरकार के लिए चिंता का विषय है और हम इसपर विचार कर रहे हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपदिल्ली हाईकोर्टभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की