लाइव न्यूज़ :

एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहने के बाद व्हाट्सएप सेवाएं फिर से शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2022 14:58 IST

शल मीडिया मंच व्हाट्सऐप (WhatsApp) को अपनी सेवाओं में मंगलवार को व्यवधान का सामना करना पड़ा। 

Open in App
ठळक मुद्देएक घंटे तक बंद रहने के बाद व्हाट्सएप चालू हो गया है।मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों के यूजर्स काफी प्रभावित थे।

एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहने के बाद व्हाट्सएप सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप (WhatsApp) को अपनी सेवाओं में मंगलवार को व्यवधान का सामना करना पड़ा। कई उपयोगकर्ता मेटा के स्वामित्व वाले मंच पर संदेश भेजने या प्राप्त करने में घंटों तक असमर्थ थे। ट्विटर पर 'हैशटैग व्हाट्सऐप डाउन' ट्रेंड कर रहा था और कई उपयोगकर्ताओं ने इस मुद्दे पर मजेदार मीम शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। 

उपयोगकर्ता  दोपहर 12:36 बजे से ही इस परेशानी का सामना कर रहे थे। व्हाट्सएप का वेबलिंक भी काम नहीं कर रहा था। मैसेजिंग ऐप के ना चलने के से कई यूजर्स परेशान हो गए थे जिसको लेकर ट्विटर पर यूजर्स तरह-तरह के मीम्स शेयर करने लगे। ट्रैकर्स के अनुसार, कई अन्य देशों में भी व्हाट्सएप ठप हो गया था।

मेटा कंपनी के एक प्रवक्ता ने तब बयान जारी कर कहा, "हम जानते हैं कि वर्तमान में कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द @WhatsApp को सभी के लिए पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं।" 

आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउन डिटेक्टर  के मुताबिक व्हाट्सएप हजारों यूजर्स के लिए काम नहीं कर रहा था। वेबसाइट के हीट-मैप के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ जैसे प्रमुख शहर शामिल थे। 

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की