लाइव न्यूज़ :

सावधान! Whatsapp के इस वर्जन को डाउनलोड करने से बचें, चोरी हो सकता है आपका पर्सनल डाटा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 5, 2018 15:24 IST

आप भी इस एप्लीकेशन WhatsApp Plus को डाउनलोड करने से पहले रहिये सावधान और बचाइए अपने पर्सनल डाटा को लीक होने से.

Open in App

भारत समेत दुनिया के कई देशो में सबसे प्रसिद्ध मैसेजिंग एप्लीकेशन WhatsApp, समय - समय पर अपने नये वर्जन लांच करता आ रहा है जो यूज़र को डाटा सिक्योरिटी के साथ सुरक्षित चैटिंग की स्वतंत्रता देते हैं. लेकिन इसकी लोकप्रियता बन गयी है यूज़र्स के लिये एक जोख़िम। Malwarebytes Lab की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक फेक WhatsApp एप्लीकेशन इंटरनेट में तेजी से वायरल हो रहा है जिसका नाम WhatsApp Plus है. यह malicious app इंस्टाल करने के बाद यूज़र के सारे पर्सनल डाटा की चोरी कर लेता है.

हालांकि यह एप्लीकेशन Google Play Store पर उपलब्ध नहीं है लेकिन एक लिंक .apk फार्मेट में लोगों को मैसेज किया जा रहा है. यह ऐप  Fake WhatsApp riskware के नाम से प्रचलित हो रहा है जो कि Android/PUP.Riskware.Wtaspin.GB का वेरिएंट है.

इंस्टाल करने समय यह ऐप गोल्डन कलर के WhatsApp Logo वाली स्क्रीन को ओपन कर देता है और अगर यूज़र ‘Agree and continue’ बटन को क्लिक कर देता है तो यह ऐप यूज़र को एप्लीकेशन के New Version Update की ओर रिडाइरेक्ट कर देता है. जैसे ही यूज़र इंस्टालेशन के प्रोसेस को पूरा करता है वैसे ही यह  fake WhatsApp यूज़र को एक असुरक्षित वेबसाइट की तरफ रिडाइरेक्ट कर देता है जिसके सारे शब्द अरैबिक में हैं. वेबसाइट यूज़र के स्मार्टफोन में ‘Watts Plus Plus WhatsApp’ डाउनलोड कर देता है.

Malwarebytes Lab की रिपोर्ट के अनुसार यह ऐप WhatsApp के फीचर्स की तरह ही यूज़र को मैसेज टाइप, हाईड या रीड करने के साथ - साथ अगर आपने voice clip को play कर रखा है तो नोटिफ़िकेशन को भी हाईड करने की सुविधा देता है. अब तक  Malwarebytes Lab काम कैसे करता है और यूज़र के डाटा को कैसे चोरी करता है और उसका क्या दुरुपयोग करता है.

आप भी इस एप्लीकेशन WhatsApp Plus को डाउनलोड करने से पहले रहिये सावधान और बचाइए अपने पर्सनल डाटा को लीक होने से.

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की