लाइव न्यूज़ :

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 15 मई तक अपडेट नहीं किया अकाउंट तो...

By अमित कुमार | Updated: May 7, 2021 19:59 IST

WhatsApp Privacy Policy Update: वॉट्सऐप से ऐसे मैसेज आ रहे थे कि 15 मई के बाद अपडेट नहीं करने वाले यूजर्स के अकाउंट हटा दिए जाएंगे। जिस पर अब कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवॉट्सऐपअपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चर्चा में है।15 मई तक वॉट्सऐपकी नई पॉलिसी हर किसी को मंजूर करना था।अब इसे लेकर वॉट्सऐपने नई जानकारी शेयर की है।

WhatsApp Privacy Policy Update: वॉट्सऐप ने अपनी विवादित निजता नीति से जुड़ा अपडेट स्वीकार करने के लिए उपयोगकर्ताओं को दी गयी 15 मई तक की समयसीमा से जुड़ा फैसला वापस ले लिया है और कहा है कि शर्तों को स्वीकार न करने पर भी खाते हटाए नहीं जाएंगे। 

गौरतलब है कि वॉट्सऐप की प्रस्तावित नीति पर उपयोगकर्ताओं ने अपने डाटा के अधिकार को लेकर चिंताएं जताई थी। ब्हाट्ऐप के तमाम उपयोगकर्ताओं ने कहा कि नयी नीति के तहत उनका डेटा वॉट्सऐपका स्वामित्व रखने वाली कंपनी फेसबुक के साथ शेयर किए जाएगा। इसको लेकर इस निशुल्क मैसेजिंग एवं कॉलिंग सेवा देने वाले कंपनी की काफी आलोचनाएं हो रही थीं। 

वॉट्सऐप के एक प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा कि नीति से जुड़े अपडेट को स्वीकार न पर 15 मई को कोई खाता डिलीट नहीं किया जाएगा। उन्होंने ईमेल के जरिए भेजे गए एक सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा, "इस अपडेट की वजह से 15 मई को कोई भी खाता डिलीट नहीं किया जाएगा और भारत में किसी की भी वॉट्सऐपसेवा बंद नहीं की जाएगी। हम लोगों को अगले कुछ हफ्तों में नयी जानकारी भेजेंगे।" 

प्रवक्ता ने कहा कि जहां नयी सेवा शर्तों का अपडेट पाने वाले ज्यादातर उपयोगकर्ताओं ने उसे स्वीकार कर लिया ह, कुछ लोगों के पास अब भी यह अपडेट नहीं पहुंचा है। प्रवक्ता ने हालांकि साफ नहीं किया कि कंपनी ने किन कारणों से अपने रुख में बदलाव किया और इन शर्तों को स्वीकार करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या का भी खुलासा नहीं किया। भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :व्हाट्सऐपटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की