लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप पर चल रहा है बहुत बड़ा स्कैम, खुद को बता रहा है टेक्निकल टीम का हिस्सा

By रजनीश | Updated: May 29, 2020 12:56 IST

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह नए-नए तरीकों से लोगों को ठगते रहते हैं। कई बार ये बहुत ही ज्यादा टेक्निकल तरीके से फ्रॉड करते हैं लेकिन कई बार इनके फ्रॉड करने के तरीके से थोड़ी समझदारी दिखाते हुए बचा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेब बीटा इन्फो (WABetaInfo) ने अपने ब्लॉग के जरिए दिया है। नवारो (Navarro) नाम के एक यूजर को एक अनजान नंबर से मैसेज मिला है जिसमें हैकर ने उनसे व्हाट्सएप अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए छह अंकों का कोड मांगा। 

व्हाट्सएप का इस्तेमाल चैटिंग, वीडियो कॉलिंग के साथ ही फर्जी खबरों को फैलाने के लिए भी काफी ज्यादा किया जाता है। इसे रोकने के लिए कंपनी समय-समय पर नए अपडेट देती रहती है। लेकिन इतने सब के बावजूद व्हाट्सएप पर फर्जी खबरें बढ़ती जा रही हैं।  

कोरोना काल में भी व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगने की कई सूचनाएं आती रही हैं। अब व्हाट्सएप पर ही एक नया ठगी का खेल चल रहा है। इस स्कैम में यूजर्स से उसके अकाउंट का वेरिफिकेशन कोड मांगा जा रहा है। 

इसकी जानकारी व्हाट्सएप को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेब बीटा इन्फो (WABetaInfo) ने अपने ब्लॉग के जरिए दिया है। ब्लॉग में कहा गया कि व्हाट्सएप कभी भी किसी यूजर्स से डाटा और वेरिफिकेशन कोड नहीं मांगता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो आपके नंबर से किसी दूसरे देश में बैठा हैकर आपका व्हाट्सएप इस्तेमाल करेगा और आपका व्हाट्सएप अकाउंट बंद हो जाएगा।

नवारो (Navarro) नाम के एक यूजर को एक अनजान नंबर से मैसेज मिला है जिसमें हैकर ने उनसे व्हाट्सएप अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए छह अंकों का कोड मांगा। 

यह वही कोड होता है जो व्हाट्सएप अकाउंट बनाते समय यूजर्स से वेरिफिकेशन के उनके दिए मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए आता है। इस कोड का इस्तेमाल व्हाट्सएप अकाउंट बनाने वाले को ही करना है। कई बार यह कोड ऑटोफिल भी हो जाता है। 

हैकर का दावा है कि वह व्हाट्सएफ की टेक्निकल सपोर्ट से है। लोग उस हैकर पर आसानी से विश्वास कर सकें ऐसे में लोगों को गुमराह करने के लिए हैकर ने डीपी में व्हाट्सएप का लोगो भी लगाया हुआ है।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की