लाइव न्यूज़ :

कोरोना के दौरान व्हाट्सएप के झूठे संदेशों से होने लगी थी परेशानी, लगाम लगाने पर 70 परसेंट कम हुए वायरल मैसेज

By रजनीश | Updated: April 27, 2020 19:09 IST

व्हाट्सएप सहित इसकी मालिकाना हक वाली कंपनी फेसबुक के जरिए भी फेक न्यूज फैलाए जाने पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि व्हाट्सएप ने इसको लेकर नियम भी बनाए।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप पर पहले किसी भी मैसेज को 5 लोगों को फॉरवर्ड किया जा सकता था लेकिन अब किसी भी मैसेज को एक ग्रुप या एक व्यक्ति को ही फॉरवर्ड किया जा सकता है।बता दें कि यदि कोई मैसेज पांच बारे से अधिक बार फॉरवर्ड होता है तो व्हाट्सएप उसे हाईली फॉरवर्डेड मैसेज में गिनती करता है।

व्हाट्सएप को लोग मैसेजिंग और वीडियो कॉल के लिए तो इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके जरिए फेक न्यूज को फैलाने का काम भी खूब तेजी से किया जाता रहा है। कई लोग व्हाट्सएप पर आए मैसेज औऱ वीडियो को सच मानकर फॉरवर्ड करते थे तो कई लोग जानबूझकर फेक न्यूज को फैलाने का काम करते हैं। ऐसे में फेक न्यूज फैलाने को लेकर व्हाट्सएप पर कई बार सवाल भी उठे। कोरोना वायरस के दौर में भी व्हाट्सएप के जरिए फेक न्यूज फैलाए जाने लगे इस पर जब सवाल उठा तो व्हाट्सएप ने इस पर रोक लगाने के लिए हाल ही में मैसेज शेयर करने की लिमिट भी तय की।

टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्एप का कहना है कि मैसेज शेयर करने की लिमिट तय करने के बाद फॉरवर्डेड मैसेज में 70 परसेंट की कमी देखी गई है। पहले किसी भी मैसेज को 5 लोगों को फॉरवर्ड किया जा सकता था लेकिन अब किसी भी मैसेज को एक ग्रुप या एक व्यक्ति को ही फॉरवर्ड किया जा सकता है।

शुरुआत में कोरोना को लेकर सोशल मीडिया में वायरल हो रही बेबुनियाद खबरों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आगाह किया था। बता दें कि यदि कोई मैसेज पांच बारे से अधिक बार फॉरवर्ड होता है तो व्हाट्सएप उसे हाईली फॉरवर्डेड मैसेज में गिनती करता है। और व्हाट्सएप के नए नियम का ही नतीजा है कि उसके हाईली फॉरवर्डेड मैसेज में 70 परसेंट की कमी आई है।

ऐसा नहीं है कि फेक न्यूज को फैलाने के लिए व्हाट्सएप पर पहली सवाल उठा है। इससे पहले भी कई बार व्हाट्सएप पर सवाल उठे हैं। कई बार इन फेक मैसेज के चलते लोगों की जान तक मुश्किल में पड़ गई है। इस पर व्हाट्सएप ने साल 2018 में पहली बार मैसेज फॉरवर्डिंग पर लगाम लगाई थी। उस समय नियम बनाया गया था जिससे किसी मैसेज को एक बार में सिर्फ पांच लोगों तक ही फॉरवर्ड किया जा सकता था और अब एक बार फिर व्हाट्सएप को कड़ाई करनी पड़ी है। व्हाट्सएप के मालिकाना हक वाली कंपनी फेसबुक पर भी फेक न्यूज फैलाने, लोगों की डिटेल चोरी करने के आरोप लगते रहे हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की