लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप के इन नए फीचर्स से आपका काम होगा आसान, एक साथ 4 फोन में अकाउंट चलाने से लेकर झूठी खबरों को पकड़ने की मिलेगी ताकत

By रजनीश | Updated: June 26, 2020 10:26 IST

व्हाट्एप एक एप में इतने फीचर्स देने की तैयारी में है जिससे की यूजर्स को दूसरे एप को डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने की जरूरत न पड़े। हालांकि झूठी खबरों को फैलाने की बात जब भी आती है उसमें व्हाट्सएप का नाम जरूर आता है। अब व्हाट्सएप इस पर लगाम लगाने के लिए भी अपडेट लाने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप के जरिए फेक न्यूज फैलाने पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहाट्सएप फैक्ट चेक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यूजर्स को जिस मैसेज के बारे में चेक करना हो कि यह सही जानकारी है या झूठ फैलाया जा रहा है तो मैग्निफाइंग ग्लास पर क्लिक करना होगा।

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए अपडेट देता रहता है। इनमें वीडियो कॉलिंग, एक साथ कई फोटोज भेजने, डार्क मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं। अब व्हाट्सएप एक बार फिर कई फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है। ऐसे में जल्द ही कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 

मल्टी डिवाइस फीचरव्हाट्सएप में मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर दिए जाने की चर्चा लंबे समय से चल रही है लेकिन अब जल्द ही यह फीचर लॉन्च किया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने एक अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस में इस्तेमाल कर पाएंगे।

फैक्ट-चेक फीचरव्हाट्सएप के जरिए फेक न्यूज फैलाने पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहाट्सएप फैक्ट चेक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर में यूजर्स को व्हाट्सएप के भीतर ही एक मैग्निफाइंग ग्लास का दिखेगा। 

यूजर्स को जिस मैसेज के बारे में चेक करना हो कि यह सही जानकारी है या झूठ फैलाया जा रहा है तो मैग्निफाइंग ग्लास पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक पॉप-अप आएगा। जहां आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप इस मैसेज को वेब पर सर्च करना चाहते हैं। इसके बाद आपको उस मैसेज से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

क्यूआर कोड फीचरव्हाट्सएप एंड्रॉयड और iOS ऑपरेटिंग सिस्टम के बीटा वर्जन पर QR कोड सपोर्ट की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के रोल आउट होने के बाद नए यूजर के QR कोड को स्कैन करके उसका नंबर सेव कर सकेंगे। 

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की