लाइव न्यूज़ :

WhatsApp New Feature: व्हॉट्सएप ने लॉन्च किया नया फीचर, वीडियो कॉल के लिए स्क्रीन साझा करने और ‘लैंडस्केप मोड’ की सुविधा शुरू, जानें क्या है और कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 14:49 IST

WhatsApp New Feature WhatsApp Video Call: मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा है, ‘‘हम व्हॉट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान आपकी स्क्रीन साझा करने की सुविधा जोड़ रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने इसकी घोषणा की। वेब पेज, तस्वीर, दस्तावेज या संदेश जैसी विस्तृत स्क्रीन सामग्री को प्रदर्शित करने के लिये किया जाता है।अनुभव को लेकर ‘लैंडस्केप मोड’ में वीडियो कॉल का भी आनंद उठा सकते हैं।

WhatsApp New Feature WhatsApp Video Call: मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच व्हॉट्सएप ने वीडियो कॉल के लिए स्क्रीन साझा करने और ‘लैंडस्केप मोड’ की सुविधा शुरू की है। मेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने इसकी घोषणा की।

‘लैंडस्केप’ एक क्षैतिज ‘मोड’ है जिसका उपयोग वेब पेज, तस्वीर, दस्तावेज या संदेश जैसी विस्तृत स्क्रीन सामग्री को प्रदर्शित करने के लिये किया जाता है। जुकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा है, ‘‘हम व्हॉट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान आपकी स्क्रीन साझा करने की सुविधा जोड़ रहे हैं।’’ स्क्रीन साझा करने की सुविधा से उपयोगकर्ताओं को कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन का ‘लाइव’ दृश्य साझा करने की अनुमति मिलेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा ‘शेयर’ आइकन पर क्लिक करके और एक विशिष्ट एप्लिकेशन साझा करने या पूरी स्क्रीन साझा करने के बीच चयन करके शुरू की जा सकती है। मेटा ने कहा, ‘‘अब आप अपने फोन पर व्यापक रूप से देखने और साझा करने के अनुभव को लेकर ‘लैंडस्केप मोड’ में वीडियो कॉल का भी आनंद उठा सकते हैं।’’ 

टॅग्स :व्हाट्सऐपमार्क जकरबर्गफेसबुकट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की