लाइव न्यूज़ :

WhatsApp New Feature: वाट्सएप यूजर्स के लिए आया Notification से जुड़ा Always Mute फीचर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 26, 2020 15:12 IST

नए फीचर के अनुसार वाट्सएप चैट को हमेशा के लिए भी म्यूट (Mute) करने का ऑप्शन दे दिया गया है। भारतीय यूजर्स अब 'Always Mute' ऑप्शन के साथ किसी चैट को हमेशा के लिए म्यूट पर डाल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिना ऐप अपडेट किए भी आपके वाट्सएप पर ये ऑप्शन आ चुका होगा।नोटिफिकेशन के झंझट से परेशान हैं तो अब हमेशा के लिए कर सकते हैं म्यूट।

वाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय चैटिंग प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा लोग हैं तो जाहिर है ज्यादा मैसेज भी आते हैं। ज्यादा मैसेज आते हैं तो नोटिफिकेशन्स भी ज्यादा आते हैं जिससे यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को देखते हुए वाट्सएप ने एक नया फीचर लॉन्च किया था जिसमें वाट्सएप की ग्रुप या पर्सनल चैट को 8 घंटे, एक हफ्ते या एक साल तक के लिए म्यूट किया जा सकता था। लेकिन यूजर्स की मांग थी कि 'Always Mute' का विकल्प भी होना चाहिए।

आपको बता दें कि नए फीचर के अनुसार वाट्सएप चैट को हमेशा के लिए भी म्यूट (Mute) करने का ऑप्शन दे दिया गया है। भारतीय यूजर्स अब 'Always Mute' ऑप्शन के साथ किसी चैट को हमेशा के लिए म्यूट पर डाल सकते हैं। ये फीचर सर्वर-साइड अपडेट है। यानी बिना ऐप अपडेट किए भी आपके वाट्सएप पर ये ऑप्शन आ चुका होगा। तो देर किस बात की, वाट्सएप उठाइए और चेक कीजिए ऑलवेज म्यूट ऑप्शन आया या नहीं। 

इस फीचर पर जाने के लिए यूजर को किसी व्यक्तिगत या ग्रुप चैट में जाना होगा। दाएं तरफ टॉप में मेन्यू में जाकर म्यूट चैट का ऑप्शन सलेक्ट करना होगा। ओपन चैट में नाम पर क्लिक करने के बाद वॉट्सऐप वेब के यूजर इस फीचर को प्राप्त कर सकते हैं। अगर नहीं आया तो एक बार गूगल प्ले स्टोर से वाट्सएप अपडेट करके फिर चेक कीजिए।

खैर, अब बात कर लेते हैं वाट्सएप के कुछ अन्य नए फीचर्स की। एंड्रॉइड 2.20.201.10 संस्करण के लिए वॉट्सऐप बीटा ने एक स्टोरेज यूजेज UI विकल्प भी जोड़ा है जो फोन की आंतरिक मेमोरी का उपयोग करके स्टोरेज फ़ाइलों की जानकारी प्रदान करता था। यह ऑप्शन अनिवार्य रूप से यूजर्स को स्टोरेज मैनेजमेंट की अनुमति देता है। इस तरह एक अकाउंट कई डिवाइस पर चलाया जा सकेगा। हालांकि इस पर आधिकारिक रूप से वाट्सएप का कोई बयान नहीं आया है।

वाट्सएप से जुड़ा एक और अपडेट जो आपको बताना जरूरी है वो यह है कि अब वाट्सएप बिजनेस यूजर्स को पैसे देने पड़ेंगे। व्हाट्सएप ने कहा है कि जल्द ही वह अपने बिजनेस एप यूजर से सेवा के बदले शुल्क लेगा। WhatsApp Business के यूजर्स की संख्या 5 करोड़ से भी अधिक है। नए अपडेट को लेकर कंपनी ने यूजर्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। Whatsapp Business ने इसके लिए 'pay-to-message' ऑपशन की घोषणा की है।

आपको बता दें कि कंपनी अपने नॉर्मल व्हाट्सएप यूजर्स के लिए इस तरह के ऐसे पेमेंट से जुड़े नीतियों में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है। इसलिए अगर आप नॉर्मल वाट्सएप यूजर हैं तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप फिलहाल मुफ्त में इस सेवा का लाभ उठाते रहेंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की