लाइव न्यूज़ :

WhatsApp इस स्मार्टफोन में अपनी सेवाएं कर सकता है बंद, इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे यूजर्स

By अनुराग आनंद | Updated: March 8, 2021 11:16 IST

व्हाट्सऐप ने घोषणा की है कि जल्द ही कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में सेवा बंद कर दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में सर्विस देना बंद कर सकता है।व्हाट्सऐप जल्द ही एप्पल के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में काम करना बंद कर देगा।

नई दिल्ली: अगर आप अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। यह संभव है कि व्हाट्सऐप जल्द ही आपके स्मार्टफोन पर चलना बंद कर दे।

ऐसा इसलिए क्योंकि व्हाट्सऐप ने घोषणा की है कि जल्द ही कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में वह अपनी सेवा बंद करने वाला है।

iOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन इस्तेमाल करने वालों को लग सकता है झटका-

डीएनए इंडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में सर्विस देना बंद कर सकता है। खबरों के मुताबिक, व्हाट्सऐप जल्द ही एप्पल के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में काम करना बंद कर देगा। WhatsApp iOS 9 और पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले iPhones पर काम नहीं करेगा।

एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वाले भी होंगे प्रभावित-

रिपोर्ट में कहा गया है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड 4.0.3 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा।

साथ ही कंपनी ने स्पष्ट किया है कि व्हाट्सऐप के नए फैसले से लिनक्स के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम भी प्रभावित होंगे। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, इस कंपनी के  KaiOS 2.5.1 या नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम में ही केवल व्हाट्सऐप सपोर्ट करेगा।

व्हाट्सऐप का उपयोग कैसे करें-

एक्सपर्ट के अनुसार, अपने स्मार्टफोन में बिना किसी समस्या के व्हाट्सऐप का उपयोग करने के लिए आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना होगा। Apple iPhone में आपको नया अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम को अपने फोन में अपडेट करना होगा। एंड्रॉयड फोन यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर नया अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम डाउनलोड करना होगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐपस्मार्टफोनएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए