लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप का नया सर्च फीचर, मैसेज खोजने में नहीं लगेगी मेहनत, तारीख पर क्लिक करते ही मिल जाएगी जानकारी

By रजनीश | Updated: June 12, 2020 11:39 IST

व्हाट्सएप में लोग कई तरह की जानकारी एक-दूसरे से शेयर करते हैं। इसमें ऑफिस, कॉलेज, कोचिंग से जुड़ी जानकारी भी लोग साझा करते हैं। ऐसे में यदि आपको किसी खास दिन की कोई जानकारी खोजना हो तो थोड़ा मुश्किल होती है। लेकिन व्हाट्सएप के आने वाले नए फीचर से ये काम आसान हो सकता है..

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप में अभी किसी खास तारीख से जुड़ी किसी जानकारी को खोज पाना थोड़ा मुश्किल काम है।आने वाले कुछ समय बाद आप व्हाट्सएप में खास तारीख से जुड़ी जानकारी को कैलैंडर में उस तारीख को सेलेक्ट कर उस दिन से जुड़ी जानकारी को खोज सकेंगे।

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाने के लिए समय-समय पर कई तरह के अपडेट करता रहता है। अब व्हाट्सएप जल्द ही नया फीचर पेश करने की तैयारी में है। इसे सर्च बाय डेट Search By Date नाम दिया गया है। 

इस नए फीचर की मदद से यूजर्स तारीख के हिसाब से किसी भी मैसेज को सर्च कर पाएंगे। वेब बीटा इंफो के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी गई है। हालांकि इस नए फीचर के बारे में व्हाट्सएप की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  

वेब बीटा इंफो के मुताबिक, व्हाट्सएप का सर्च बाय डेट फीचर फिलहाल टेस्टिंग जोन में है। सबसे पहले यह फीचर आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही आम यूजर्स के लिए भी इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।  सर्च करने में होगी आसानीटीओआई की खबर के मुताबिक इस फीचर से जुड़ा जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें कीबोर्ड के टॉप में कैलेंडर का आइकन दिखेगा। इसी कैलेंडर में जाकर यूजर्स अपने हिसाब से तारीख चुनकर मैसेज को सर्च कर सकेंगे। 

फोटो क्रेडिट: वेबबीटा इनफो

फिलहाल व्हाट्सएप में सर्च करने का जो ऑप्शन है उसमें कंटेंट के किसी हिस्से को लिखकर सर्च करने का ही विकल्प है। ऐसे में यदि आपको उस कंटेंट से जुड़ा कोई 'खास' शब्द याद नहीं है तो कई सारे सर्च रिजल्ट सामने आ जाते हैं। भले ही वो किसी औऱ तारीख के कंटेंट हों।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की