लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Chat Lock Feature: वॉट्सऐप ने लॉन्च किया चैट्स को लॉक करने वाला फीचर, कैसे करेगा ये काम, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: May 16, 2023 13:43 IST

WhatsApp Chat Lock Feature: वॉट्सऐप के मुताबिक, किसी चैट को लॉक करने के बाद वह थ्रेड इनबॉक्स से बाहर हटकर एक फोल्डर में चला जाएगा जिसे केवल आपके डिवाइस पासवर्ड या फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) के जरिए देखने/एक्सेस करने की सुविधा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देचैट लॉक करने के बाद वह चैट इनबॉक्स से हटकर एक अलग फोल्डर में चली जाएगीइसे देखने के लिए डिवाइस के पासवर्ड या बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

WhatsApp Chat Lock Feature: वॉट्सऐप ने एक नया 'चैट लॉक' फीचर लॉन्च किया है जो यूजर्स के 'सबसे इंटिमेट चैट्स' को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा। इस नई सुविधा को लाने के बाद वॉट्सऐप ने कहा कि किसी चैट को लॉक करने के बाद वह चैट इनबॉक्स से हटकर एक अलग फोल्डर में चली जाएगी जिसे डिवाइस के पासवर्ड या बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

वॉट्सऐप के मुताबिक, किसी चैट को लॉक करने के बाद वह थ्रेड इनबॉक्स से बाहर हटकर एक फोल्डर में चला जाएगा जिसे केवल आपके डिवाइस पासवर्ड या फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) के जरिए देखने/एक्सेस करने की सुविधा होगी। सबसे अहम बात कि चैट के लॉक हो जाने के बाद इसका मेसेज प्रिव्यू भी नहीं दिखेगा।

इस नए फीचर को कैसे प्रयोग करेंगे

इस नए फीचर को आजमाने के लिए यूजर्स वन-टू-वन या ग्रुप को चुनना होगा। इससे पहले आपको अपने वॉट्सऐप को अपडेट कर लेना है। इसमें नाम पर टैप करके चैट लॉक का ऑप्शन चुन सकते हैं जिससे चैट्स लॉक हो जाएंगी। लॉक चैट्स देखने के लिए यूजर्य को इनबॉक्स में स्क्रॉल डाउन कर लॉक्ड चैट पर टैप कर अपना फोन पासवर्ड या बायोमेट्रिक डालना होगा। 

वॉट्सऐप ने कहा कि अगले कुछ महीनों में हम चैट लॉक के लिए और अधिक विकल्प जोड़ेंगे, जिसमें साथी उपकरणों के लिए लॉकिंग और आपकी चैट के लिए एक कस्टम पासवर्ड बनाना शामिल है। ताकि आप अपने फोन के लिए उपयोग किए जाने वाले पासवर्ड से अलग एक अद्वितीय पासवर्ड का उपयोग कर सकें।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की