लाइव न्यूज़ :

आईफोन पर व्हाट्सएप कॉल में हो रहा है बड़ा बदलाव, जानिए क्या फीचर होगा नया

By वैशाली कुमारी | Updated: July 14, 2021 13:47 IST

व्हाट्सएप कॉलिंग में बदलाव करने की तैयारी में है। फिलहाल यह फीचर अभी सिर्फ आईफोन में उपलब्ध होगा। इस पर अभी और ट्रायल होने बाकी हैं। जल्द ही इसे एंड्रॉयड के लिए लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप अपने आईफोन यूजर्स के लिए कई नए फीचर पर भी काम कर रहा है ताजा अपडेट में आप ग्रुप कॉल मिस्ड होने पर वापस उसे जॉइन कर सकेंगेजल्द ही यह सुविधा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगी

व्हाट्सएप आईफोन के यूजर्स के लिए जल्द नया अपडेट लेकर आ रहा है। इसके तहत वह व्हाट्सएप कॉलिंग में बदलाव नजर आएगा। WABetalnfo की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप का बीटा वर्जन 2.21.140.11 अभी परीक्षण के दौर में है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप अपनी इंटरफ़ेस में एक रिंग बटन भी देने जा रहा है। इसके तहत यूजर्स आसानी से लोगों को रिंग बैक कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स को कॉलिंग के दौरान दूसरे ऑप्शन्स को ऐक्सेस करने में भी काफी आसानी होगी।

साथ ही व्हाट्सएप अब आईफोन यूजर्स को जारी ग्रुप कॉल के बीच में ज्वाइन करने की भी सुविधा देगा। इसके मायने ये हुए कि यूजर्स अगर मीटिंग की शुरुआत में इसमें ज्वाइन नहीं कर पाए तो बीच में इसमें शामिल हो सकते हैं। इसमें मीटिंग में शामिल हो रहे दूसरे लोगों से आपको खुद को ज्वाइन करने के लिए नहीं कहना होगा। 

फिलहाल व्हाटसएप इस फीचर को अभी आईफोन यूज़र्स के लिए देने की तैयारी में है। जल्द ही यह सुविधा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही व्हाट्सएप अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक और नए फीचर पर भी काम कर रहा है। जो स्नैपचैट में "व्यू वन्स" फोटो और वीडियो फीचर के समान है। यह यूज़र को केवल एक बार फ़ोटो और वीडियो देखने देता है और फिर यह अपने आप 'हटा' जाता है।

 ध्यान दें कि जिस व्यक्ति को आप फोटो या वीडियो भेज रहे हैं, वह स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें रख  सकता है। व्हाट्सएप अपने यूजरों को स्क्रीनशॉट लेने से नहीं रोकता है,और न ही यह युजर को सूचित करता है। आपको बता दें कि, व्हाट्सएप के एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए "व्यू वन्स" फीचर पहले ही उपलब्ध कराया गया है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपआइ फोनएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की