लाइव न्यूज़ :

WhatsApp पर भूल कर भी न करें ये 8 गलतियां, लग सकता है बैन, हाल में 20 लाख भारतीय अकाउंट पर लगा था प्रतिबंध

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2021 16:03 IST

WhatsApp ने इस साल अक्टूबर में 20 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट को बैन कर दिया था। दरअसल, कई ऐसे कारण हैं और जिसकी वजह से वाटसेप यूजर्स को बैन कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp कंपनी की सेवा की शर्तों के उल्लंघन करने पर बैन लगाने जैसी कार्रवाई कर सकता है।हाल में फर्जी खबरों, गलत सूचना, अश्लील सामग्री आदि फैलाने को लेकर वाटसेप सख्त रवैया अपना रहा है।

नई दिल्ली: वाटसेप ने हाल में घोषणा की थी उसने अक्टूबर- 2021 में भारत में 20 लाख से अधिक यूजर्स के अकाउंट को बैन कर दिया था। इससे पहले पहले 30.27 लाख से अधिक भारतीय यूजर्स के अकाउंट को भी कंपनी ने सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। 

भारत में नए आईटी नियमों के बाद वाटसेप मासिक रिपोर्ट प्रकाशित करता है कि जिसमें कंपनी यूजर्स से मिली शिकायतों पर क्या कार्रवाई करती है, इसका विवरण होता है। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप के भारत में बड़ी संख्या में यूजर हैं।

वाटसेप भारत में गलत सूचना और फर्जी खबरों के प्रसार के लिए एक अहम माध्यम बन गया है। इसे लेकर भी कंपनी ने इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। ऐसे में कई ऐसी शर्तें हैं जिसका पालन नहीं करने पर आप पर भी कार्रवाई हो सकती है, जानिए इस बारे में....

वाटसेप इन 8 वजहों से कर सकता है यूजर्स को बैन

1. वाटसेप फेक अकाउंट बनाने की कोशिशों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाता है। ऐसे में अगर यह पाया जाता है कि आपने किसी और के नाम पर अकाउंट बनाया है तो बैन झेलना पड़ सकता है।

2. अगर आप प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं और ऐसे लोगों को बहुत ज्यादा मैसेज भेजते हैं जो आपके कॉन्टैक्स लिस्ट में हैं ही नहीं तो ये महंगा पड़ सकता है। यदि आप 'बल्क मैसेजिंग, ऑटो-मैसेजिंग, ऑटो-डायलिंग आदि में शामिल हैं तो भी कार्रवाई हो सकती है।

3. हमेशा वाटसेप के आधिकारिक ऐप का उपयोग करें। वाटसेप डेल्टा, जीबीवाटसेप, वाटसेप प्लस आदि जैसे थर्ड-पार्टी ऐप का उपयोग करने पर कार्रवाई हो सकती है।

4. यदि बहुत सारे यूजर्स आपको वाटसेप पर ब्लॉक करते हैं तो भी आप पर कार्रवाई हो सकती है। वाटसेप आपको प्रतिबंधित कर सकता है, भले ही ये लोग आपकी संपर्क सूची में हों या नहीं। 

5. यदि आपके वाटसेप अकाउंट के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें हैं और कई यूजर्स आपके अकाउंट को लेकर रिपोर्ट करते हैं तो भी आप बैन किए जा सकते हैं।

6. यदि आप एनड्रॉयड फोन पर एपीके फाइलों के रूप में मैलवेयर भेजते हैं या अन्य यूजर्स को खतरनाक फिशिंग लिंक भेजते हैं तो वाटसेप हस्तक्षेप कर सकता है और आपके अकाउंट को प्रतिबंधित कर सकता है।

7. वाटसेप स्पष्ट रूप से कहता है कि यूजर्स को 'अवैध, अश्लील, मानहानि करने वाले, धमकी देने, डराने, परेशान करने, घृणित संदेश भेजने' के लिए बैन किया जा सकता है। वाटसेप पर अश्लील क्लिप भेजने की भी अनुमति नहीं है।

8. वाटसेप लोगों को परेशान करने या नफरत भरे संदेश फैलाने के लिए अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से दूर रहने की चेतावनी देता है। हिंसक अपराधों को बढ़ावा देना, बच्चों या अन्य लोगों को खतरे में डालना या उनका शोषण करना जैसी बातों पर भी बैन किया जा सकता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की