लाइव न्यूज़ :

आपकी इस 'गलती' से कोई भी पढ़ सकता है आपका WhatsApp चैट, जानें इससे कैसे बचें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 12, 2019 14:24 IST

Abby Fuller ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर के जरिए दी है। ऐबी फुलर ने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया कि जब उन्होंने नए स्मार्टफोन में नया मोबाइल सिम डालकर WhatsApp इंस्टॉल किया तो उसमें पिछले यूजर की पूरी चैट को वो पढ़ पा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर पर एक बग पाया गया है जिससे आपके सीक्रेट चैट किसी दूसरे फोन में खुल सकती हैअमेजन की एक कर्मचारी ऐबी फ्युलर ने खुलासा किया है कि व्हाट्सऐप पर पर एक बग पाया गया है

फेसबुक के डेटा चोरी से लेकर फेक ऐप्स के डेटा हैकिंग तक की खबरें कई दिनों से सामने आ रही है। इसी क्रम में अब WhatsApp भी खतरे में पाया जा रहा है। दरअसल अमेजन की एक कर्मचारी ऐबी फ्युलर ने खुलासा किया है कि मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर पर एक बग पाया गया है जिससे आपके सीक्रेट चैट किसी दूसरे फोन में खुल सकती है।

Abby Fuller ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर के जरिए दी है। ऐबी फुलर ने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया कि जब उन्होंने नए स्मार्टफोन में नया मोबाइल सिम डालकर WhatsApp इंस्टॉल किया तो उसमें पिछले यूजर की पूरी चैट को वो पढ़ पा रही थी। यह चैट हिस्ट्री उस यूजर की थी जिसके पास पहले यह मोबाइल नंबर या सिम था। फुलर का कहना है कि रिस्टोर हुई चैट प्लेन टेक्स्ट के रूप में थी। उस यूजर को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि उनकी सीक्रेट चैट को प्लेन टेक्स्ट में कोई दूसरा पढ़ सकता है।

ऐसे में यह गौर करने वाली बात है कि अगर किसी दूसरे के चैट को आप पढ़ पा रहे हैं तो आपकी चैट भी किसी दूसरे यूजर तक पहुंच सकती है। इसकी बड़ी वजह व्हाट्सऐप पर आया एक दुर्लभ बग है। इस WhatsApp Bug के कारण कुछ यूजर की प्राइवेसी खतरे में हो सकती है। एबी ने एक दूसरे ट्वीट में स्पष्ट किया है कि उनका स्मार्टफोन बिलकुल नया था, यह सेकंड हैंड नहीं था।

45 दिन में डिलीट हो जाता है डेटा कंपनी का दावा

WhatsApp का दावा है कि जब आप अपना फोन नंबर बदलते हैं तो आपको अपना पुराना अकाउंट सबसे पहले डिलीट कर देना चाहिए। अगर आप पुराना अकाउंट डिलीट नहीं करते हैं और आप उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपके पुराने नंबर से जुड़े सभी डेटा ऑटोमैटिक 45 दिन के अंदर डिलीट हो जाते हैं। वहीं, ऐबी का दावा है कि ये SIM नंबर उनके पास 45 दिनों से ज़्यादा समय से है और फिर भी उन्हें पुराने यूजर की पूरी चैट दिखाई दे रही है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सऐपमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की