लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन यूजर्स की दिवाली, इस प्लान पर मिल रहा है भर-भर कर डेटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 15:38 IST

इन दोनों ही प्लान्स के साथ वोडाफोन प्ले ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है जिसके जरिये वोडाफोन यूजर्स मूवी, वीडियो का फायदा बिना किसी सब्सक्रिप्शन के साथ उठा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन ने अपने दो प्लान 199 और 399 को रिवाइज किया है।दोनों ही प्लान में पहले से दोगुना डेटा दिया जा रहा है।

वोडाफोन यूजर्स के लिये बड़ी खुशखबरी है कि कंपनी ने दो पुराने प्लान्स को फिर से रिवाइज कर लोगों को सुविधा दिया है। इसके जरिये वोडाफोन यूजर्स को 84 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन ने अपने 199 और 399 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डेटा को बढ़ा दिया है।

पहले जहां 199 रुपये वाले में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ इसमें यूजर्स को 1.5 जीबी एक्स्ट्रा डेटा हर रोज मिल रहा था वहीं इसे बढ़ाकर 3 जीबी डेटा प्रतिदिन किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि 100 SMS फ्री दिये जा रहे हैं। इस हिसाब से 28 दिनों में मिलने वाला कुल डेटा 84 जीबी होता है।

जो यूजर्स हर महीने रिचार्ज वाले प्लान की जगह ज्यादा वैलिडिटी वाला 399 रुपये का प्लान यूज करते हैं इसकी वैलिडिटी 84 दिन की होती है। और इस प्लान के यूजर्स को अभी तक 1 जीबी डेटा ही डेली मिलता था लेकिन कंपनी ने अब कंपनी दोगुना डेटा देगी। मतलब अब यूजर्स को हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। कुल मिलाकर 84 दिन में 168 जीबी डेटा होगा। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इस प्लान में हर रोज 100 SMS फ्री दिये जा रहे हैं।

इन दोनों ही प्लान्स के साथ वोडाफोन प्ले ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है जिसके जरिये वोडाफोन यूजर्स मूवी, वीडियो का फायदा बिना किसी सब्सक्रिप्शन के साथ उठा सकते हैं।

फिलहाल यह ऑफर वोडाफोन कुछ चुनिंदा सर्कल्स में ही उपलब्ध करा रहा है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, चेन्नै, कर्नाटक, केरल शामिल हैं। कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई सर्कल के भी वोडाफोन यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी।

टॅग्स :वोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की