लाइव न्यूज़ :

Vodafone Prepaid Plan: वोडाफोन ने 255 रु वाले प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा 70GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 4, 2019 07:52 IST

वोडाफोन ने अपने 255 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जिस दौरान रोजाना ज्यादा डेटा का फायदा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन के 255 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाएगाVodafone प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की हैइससे पहले 255 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी डेटा मिलता था

Vodafone Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ते कॉम्पिटशन में अपनी हिस्सेदारी को बनाए रखने के लिए Vodafone कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कोई न कोई नया प्लान या पुराने प्लान में बदलाव करती रहती है। इसी के तहत वोडाफोन ने अपने 255 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है।

वोडाफोन के 255 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जिस दौरान रोजाना ज्यादा डेटा का फायदा मिलेगा। इससे पहले 255 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी डेटा मिलता था।

क्या नया है  255 रुपये वाले प्लान में

वोडाफोन ने अपने 255 रुपये वाले प्लान को रिवाइज करते हुए 28 दिनों तक रोजाना 2.5 जीबी डेटा ऑफर करेगा। इसके अलावा 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयल कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान के तहत Vodafone यूजर्स को  वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन का भी लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

इसके जरिए ग्राहक लाइव टीवी, मूवी और 10,000 से भी ज्यादा शोज देख पाएंगे। ग्राहकों को 255 रुपये वाले प्लान में अब पूरी वैलिडिटी के दौरान 70GB डेटा मिलेगा। ये जानकारी टेलीकॉमटॉक के हवाले से मिली है।

Jio

Jio के 199 रुपये वाले प्लान होगी टक्कर

गौर करें तो रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोज 2GB डेटा और 299 रुपये प्लान में रोज 3GB डेटा मिलता है।

वोडाफोन का 229 रुपये वाला प्लान

आपको बता दें वोडाफोन ने हाल ही में 229 रुपये वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इसमें रोज 2GB डेटा दिया जाता है। पहले 255 रुपये वाले प्लान में भी रोज 2GB डेटा मिलता था। ऐसे में कंपनी को 229 रुपये वाले प्लान की वजह से मजबूरन 255 रुपये वाले प्लान में डेटा बेनिफिट को बढ़ाना पड़ा।

टॅग्स :वोडाफ़ोनटेलीकॉमप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की