लाइव न्यूज़ :

Vodafone बंद हो जाएगी अगर सरकार ने नहीं दी ये रियायत, ग्राहकों पर डालेगी एजीआर का बोझ?

By संतोष ठाकुर | Updated: February 27, 2020 08:54 IST

इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी ने सरकार से कहा है कि वह एक रुपए का भुगतान करके उनकी कंपनी को खरीद सकती है. कंपनी को पिछले एक दशक में दो लाख करोड़ का घाटा हुआ है और उसे 53,000 करोड़ का समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया चुकाना है.

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन-आइडिया ने अपने लिए जीएसटी चार्ज  से राहत और एजीआर राशि देने के लिए कम से कम दो वर्ष का समय मांगा है।वोडाफोन आइडिया ने यह भी कहा कि उस पर लगाए गए 40 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी माफ किया जाए.

वोडाफोन ने सरकार से दो-टूक कहा है कि वह एजीआर का पैसा नहीं दे सकता है. सरकार ने अगर राहत नहीं दी तो कंपनी बंद हो जाएगी. यही नहीं उसने दूरसंचार मंत्रालय से कहा है कि वह ग्राहकों का बिल बढ़ाने के लिए 1 अप्रैल से न्यूनतम फ्लोर राशि लागू करे. इसके तहत ग्राहक कोई भी प्लान खरीदे उस पर 50 रुपये का न्यूनतम प्लान राशि वसूलने की इजाजत दी जाए. डाटा की कीमत न्यूनतम 35 रुपये प्रति जीबी हो. सीथ ही हर आउटगोइंग कॉल पर प्रति मिनट 6 पैसे का चार्ज लगाया जाए.

वोडाफोन-आइडिया ने अपने लिए जीएसटी चार्ज  से राहत और एजीआर राशि देने के लिए कम से कम दो वर्ष का समय मांगा है। अपनी मांग के समर्थन में कंपनी ने कहा है कि अमेरिका में प्रति जीबी 489 रुपये, जर्मनी में 350 रुपये, फ्रांस में 207 रुपये और इंग्लैंड में 166 रुपये प्रति जीबी का शुल्क है. वोडाफोन आइडिया ने यह भी कहा कि उस पर लगाए गए 40 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी माफ किया जाए. साथ ही आइडिया के विलय के बाद अतिरिक्त स्पेक्ट्रम को बेचने की अनुमति उसे दी जाए.

इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी ने सरकार से कहा है कि वह एक रुपए का भुगतान करके उनकी कंपनी को खरीद सकती है. कंपनी को पिछले एक दशक में दो लाख करोड़ का घाटा हुआ है और उसे 53,000 करोड़ का समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया चुकाना है. जाहिर है अगर कंपनी बकाया भुगतान नहीं कर सकी तो उसके 10,000 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में आ जाएगी.

आइए अब आपको बताते हैं ऑफर की वजह! उल्लेखनीय है कि बीएसएनल 4 जी स्पेक्ट्रम और नेटवर्क के लिए प्रयासरत है. ऐसे में वह एक रुपए में वोडाफोन के 30 करोड़ उपभोक्ता पा सकती है. बीएसएनल के 3 जी से 4 जी में जाने की कोशिशों में भी वोडाफोन-आइडिया का नेटवर्क उसे लाभ दे सकता है. माना जा रहा है कि एक रुपए में कंपनी का ऑफर इसी संदर्भ में दिया गया था. माना जा रहा है कि सरकार ने कंपनी को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया तो टेलीकॉम सेक्टर डूब जाएगा. रोहतगी पिछले हफ्ते ही मीडिया से कह चुके हैं कि ऐसा हुआ तो टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाएगी और केवल दो कंपनियां ही बचेंगी.

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की