लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को कनेक्टिविटी की शिकायत, कंपनी ने किया समाधान का दावा

By भाषा | Updated: April 7, 2020 19:18 IST

वोडाफोन आइडिया ने ट्वीट किया, ‘‘हम आपको बताना चाहते हैं कि एक अस्थायी समस्या थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। यदि आप अभी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने हैंडसेट को रिस्टार्ट करें और फिर देखें।’’

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की शिकायतों में आधी से अधिक केवल डेटा सेवाओं के बारे में थीं।ज्यादातर शिकायतें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, पुणे, एर्नाकुलम और गुरुग्राम से थीं।

वोडाफोन आइडिया के कई ग्राहकों ने मंगलवार को खराब कॉल और डेटा कनेक्टिविटी की शिकायत की। हालांकि, वोडाफोन आइडिया ने ट्वीट किया कि समस्या को अब सुलझा लिया गया है। ऐप और मोबाइल नेटवर्क की निगरानी करने वाले डाउन डिटेक्टर के अनुसार विभिन्न स्थानों पर सुबह ग्यारह बजकर 20 मिनट के आसपास शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी हुई।इन शिकायतों में आधी से अधिक केवल डेटा सेवाओं के बारे में थीं, जबकि कुछ ग्राहकों ने अपने क्षेत्र में नेटवर्क के पूरी तरह बंद होने की शिकायत की। ज्यादातर शिकायतें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, पुणे, एर्नाकुलम और गुरुग्राम से थीं।दूरसंचार कंपनी ने हालांकि कहा कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है। वोडाफोन आइडिया ने ट्वीट किया, ‘‘हम आपको बताना चाहते हैं कि एक अस्थायी समस्या थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। यदि आप अभी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने हैंडसेट को रिस्टार्ट करें और फिर देखें।’’

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की