लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन-आइडिया के नेटवर्क पर 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना

By भाषा | Updated: February 11, 2019 10:20 IST

वोडाफोन के मुख्य वित्त अधिकारी अक्षय मुंद्रा ने विश्लेषकों से टेली-कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमने वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए पूंजीगत खर्च के रूप में कुल 270 अरब रुपये दिए हैं। इसमें करीब 70 अरब रुपये पहले नौ महीनों में खर्च किए गए हैं।

Open in App

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के अपने नेटवर्क पर अगले 15 महीने के दौरान 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वोडाफोन के मुख्य वित्त अधिकारी अक्षय मुंद्रा ने विश्लेषकों से टेली-कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमने वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए पूंजीगत खर्च के रूप में कुल 270 अरब रुपये दिए हैं। इसमें करीब 70 अरब रुपये पहले नौ महीनों में खर्च किए गए हैं। अगले 15 महीनों में 200 अरब रुपये का निवेश करने की योजना है।" 

कंपनी की राइट इश्यू के माध्यम से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की भी योजना है। कंपनी के प्रवर्तक शेयरधारकों --वोडाफोन समूह और आदित्य बिड़ला समूह-- ने निदेशक मंडल की बैठक में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वह प्रस्तावित राइट इश्यू में अपनी हिस्सेदारी के तौर पर क्रमश: 11,000 करोड़ रुपये और 7,250 करोड़ रुपये तक का योगदान करने की मंशा रखते हैं।

Vodafone Idea

शेयरधारकों ने यह भी कहा कि यदि राइट इश्यू का कुछ हिस्सा नहीं बिक पाता है तो वे उस बचे हुए हिस्से के पूरे या उसके कुछ भाग को खुद खरीदने का अधिकार अपने पास रख रहे हैं। मुंद्रा ने विश्लेषकों से कहा कि 27,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च में उस क्षमता को शामिल नहीं कि गया है, जो कि वोडाफोन और आइडिया के बीच परिचालन के तालमेल से उपकरणों को फिर से उपयोग में लाने से बनेगी। इस तरह की क्षमता का मूल्यांकन 6,200 करोड़ रुपये किया गया है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडियाआइडिया सेल्यूलरटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की