लाइव न्यूज़ :

Vodafone-Idea को तीसरी तिमाही में हुआ 5,005 करोड़ रुपये का घाटा

By भाषा | Updated: February 7, 2019 13:33 IST

वोडाफोन आइडिया को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2018 में समाप्त तीसरी तिमाही में 5,005.7 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 1,284.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Open in App

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2018 में समाप्त तीसरी तिमाही में 5,005.7 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 1,284.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि, दोनों वित्त वर्षों के आंकड़ों की तुलना नहीं हो सकती क्योंकि वोडाफोन आइडिया का विलय 31 अगस्त, 2018 को पूरा हुआ था। 

हालांकि, तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का घाटा बढ़ा है। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 11,982.8 करोड़ रुपये रही जो जुलाई-सितंबर तिमाही के 7,878.6 करोड़ रुपये के आंकड़े से 52 प्रतिशत अधिक है। 

वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बालेश शर्मा ने कहा कि तिमाही की शुरुआत में जो कदम उठाए गए थे तिमाही समाप्त होते होते उसके उत्साहवर्धक नतीजे दिखाई दिए। शर्मा ने कहा कि एकीकरण के मोर्चे पर हम उम्मीद से अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं, विशेषरूप से नेटवर्क के मोर्चे पर। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी की कुल आय 6,551.6 करोड़ रुपये रही। 

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडियाटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की