लाइव न्यूज़ :

जियो, एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया ने दिया घर बैठे कमाई का तोहफा, रिचार्ज करके कमाएं पैसे

By रजनीश | Updated: April 10, 2020 11:18 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के चलते सभी दुकानें बंद हैं। ऐसे में उन लोगों के सामने बड़ी समस्या है जो ऑनलाइन रिचार्ज करने में सक्षम नहीं हैं औऱ दुकान पर जाकर रिचार्ज कराते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस स्कीम के तहत यूजर्स अपने घर-परिवार के लोगों, दोस्तों और अन्य किसी भी वोडाफोन-आइडिया यूजर्स के नंबर को रिचार्ज करते हैं तो इसके बदले उन्हें 6 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। अगर आप भी वोडाफोन-आइडिया का नंबर इस्तेमाल करते हैं कैशबैक ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले My Vodafone एप या My Idea एप डाउनलोड करना होगा।

वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों को रिचार्ज से कमाई करने का मौका दिया है। अब ग्राहक रिचार्ज पर 6 पर्सेंट तक कैशबैक पा सकते हैं। वोडाफोन-आइडिया ने 'रिचार्ज फॉर गुड' नाम से एक नई स्कीम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को रिचार्ज की सुविधा पहुंचाने का है। कंपनी की यह स्कीम 9 अप्रैल 2020 से शुरू है और ग्राहक इस ऑफर का फायदा 30 अप्रैल 2020 तक उठा सकेंगे।

इस स्कीम के तहत यूजर्स अपने घर-परिवार के लोगों, दोस्तों और अन्य किसी भी वोडाफोन-आइडिया यूजर्स के नंबर को रिचार्ज करते हैं तो इसके बदले उन्हें 6 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो लोग दुकानों पर जाकर अपना मोबाइल रिचार्ज कराते थे लेकिन लॉकडाउन के दुकानें बंद हैं और लोगों को रिचार्ज की समस्या हो रही है। 

अगर आप भी वोडाफोन-आइडिया का नंबर इस्तेमाल करते हैं कैशबैक ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले My Vodafone एप या My Idea एप डाउनलोड करना होगा। इस एप के जरिए जब भी आप किसी भी वोडाफोन-आइडिया के नंबर को रिचार्ज करेंगे तो आपको 6 पर्सेंट तक का कैशबैक दिया जाएगा। इस कैशबैक का इस्तेमाल आप अगले रिचार्ज में कर सकते हैं। 

आपको बता दें यदि जियो या फिर एयरटेल यूजर हैं तो भी आप इसी तरह की कैशबैक स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। क्योंकि एयरटेल और रिलायंस जियो भी इसी तरह की स्कीम अपने ग्राहकों के लिए पेश कर चुकी हैं। ये दोनों ही कंपनियां लगभग 4 पर्सेंट तक का कैशबैक ऑफर प्रदान कर रही हैं।

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की