लाइव न्यूज़ :

अब व्हाट्सएप पर मिलेगी कस्टमर केयर वाली सुविधा, वोडाफोन-आइडिया यूजर्स सेव कर लें ये नंबर

By रजनीश | Updated: May 5, 2020 12:07 IST

इस सर्विस का लाभ सभी वोडाफोन-आइडिया यूजर्स ले सकते हैं। कंपनी की यह सर्विस वेबसाइट पर लाइव हो गई है। इसके अलावा My Vodafone और My Idea App पर भी इसे लाइव कर दिया गया है। इसके साथ ही व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप कस्टमर केयर को बिना कॉल किए अपने नंबर से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहते हैं तो वोडाफोन यूजर्स को 9654297000 और आइडिया यूजर्स 7065297000 नंबर पर व्हाट्सएप करना होगा।मैसेज के जरिए ही आपको यह जानकारी भी दे दी जाएगी कि आप इसमें बिल पेमेंट, डाटा बैलेंस, बकाया बिल आदि के बारे में पता कर सकते हैं।

लॉकडाउन के चलते अधिकतर इलेक्ट्रॉनिक व टेलिकॉम कंपनियों की कस्टमर सर्विस फिलहाल बंद है। जहां काम हो भी रहा है वहां बहुत कम मैनपॉवर के साथ काम किया जा रहा है। ऐसे में अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा पेश की है जिससे अपने नंबर से जुड़ी किसी भी समस्या को बहुत ही आसानी से हल किया जा सकता है।

कंपनी ने अपनी इस नई सर्विस को वर्चुअल असिस्टेंस फॉर इट्स कस्टमर्स (VIC) नाम दिया है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सपोर्ट के साथ कस्टमर केयर चैटबॉट शुरू किया है। इस वर्चुअल कस्टमर असिस्टेंट की मदद से यूजर्स अपने बिल, डाटा, प्लान, रिचार्ज आदि से जुड़ी जानकारी व्हाट्सएप के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। 

इस सर्विस का लाभ सभी वोडाफोन-आइडिया यूजर्स ले सकते हैं। कंपनी की यह सर्विस वेबसाइट पर लाइव हो गई है। इसके अलावा My Vodafone और My Idea App पर भी इसे लाइव कर दिया गया है। इसके साथ ही व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है।

अगर आप कस्टमर केयर को बिना कॉल किए अपने नंबर से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहते हैं तो वोडाफोन यूजर्स को 9654297000 और आइडिया यूजर्स 7065297000 नंबर पर व्हाट्सएप करना होगा। इसके बाद वर्चुअल असिस्टेंट आपसे बात करना शुरू कर देगा। 

मैसेज के जरिए ही आपको यह जानकारी भी दे दी जाएगी कि आप इसमें बिल पेमेंट, डाटा बैलेंस, बकाया बिल आदि के बारे में पता कर सकते हैं। यह सर्विस यूजर्स को बेहतर एक्सपीरिंयस प्रदान करेगी।

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की