लाइव न्यूज़ :

Vivo V17 Pro Streaming: दुनिया का पहला ड्यूल पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Vivo V17 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 20, 2019 14:14 IST

Vivo V17 Pro Launching Live Streaming: Vivo V17 Pro स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मिलेगा। यह फोन Android 9 Pie पर बेस्ड कस्टमाइज्ड OS पर चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देVivo V17 Pro में Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ 4,100 mAh की बैटरी होगी।यह स्मार्टफोन 8GB की रैम और 128GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।

चीन की कंपनी Vivi आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V17 Pro लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का यह दावा है कि Vivo V17 Pro स्मार्टफोन दुनिया का पहला ड्यूल पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन है। भारत के लोगों को लंबे समय से इस फोन का इंतजार था जो कि आज खत्म होगा। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत (Vivo V17 Pro Price) लीक हो चुकी है। लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo V17 Pro की कीमत करीब29,990 रुपये हो सकती है।

Vivo V17 Pro की खासियत ( Vivo V17 Pro Specification)Vivo V17 Pro स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32MP के 2 पॉप-अप कैमरे होंगे। फोन के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। Vivo V17 Pro के बैक में 48 मेगापिक्सल के कैमरे के अलावा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का बोके मोड और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो 2X लेंस दिया गया है। 

Vivo V17 Pro स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मिलेगा। यह फोन Android 9 Pie पर बेस्ड कस्टमाइज्ड OS पर चलेगा। फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ 4,100 mAh की बैटरी होगी। स्मार्टफोन में 6.44 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड स्क्रीन हो सकती है। यह स्मार्टफोन 8GB की रैम और 128GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।

दिल्ली में हो रहा है लॉन्चिंग ईवेंट (Vivo V17 Pro livestream )Vivo V17 Pro स्मार्टफोन का लॉन्चिंग ईवेंट आज दोपहर 12 बजे से नई दिल्ली में शुरु हो चुका है। कंपनी के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इस फोन की लाइव लॉन्चिंग को देखा जा सकता है, इन प्लैटफॉर्म में YouTube, Facebook और Twitter शामिल हैं।

यहां देखें Vivo V17 Pro livestream...

टॅग्स :वीवोमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की