लाइव न्यूज़ :

32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ Vivo V15 Pro लॉन्च, सिर्फ 0.37 सेकंड में होगा अनलॉक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 20, 2019 14:07 IST

वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को लॉन्च कर दिया है। वीवो का नया स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया गया है। ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आने वाले वीवो वी15 प्रो की प्री-बुकिंग 20 फरवरी से शुरू हो चुकी है। फोन को 7 मार्च से ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देVivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है48 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस है Vivo V15 Proफोन को 7 मार्च से ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को लॉन्च कर दिया है। वीवो का नया स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया गया है। वीवो वी15 प्रो की कीमत 28,990 रुपये रखी गई है। ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आने वाले वीवो वी15 प्रो की प्री-बुकिंग 20 फरवरी से शुरू हो चुकी है। फोन को 7 मार्च से ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Vivo V15 Pro की भारत में कीमत

वीवो वी15 प्रो को एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन को सिर्फ 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 28,990 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, स्नैपडील और वीवो इंडिया से 6 मार्च से खरीदा जा सकेगा।

Vivo V15 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर

Vivo V15 Pro की सबसे अहम खासियत है पॉप अप सेल्फी कैमरा। इस फीचर को पहली बार बीते साल भारत में लॉन्च किए गए Vivo Nex में दिया गया था। पॉप-अप सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटनिंग इफेक्ट्स और एआई आधारित ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का दावा है कि फोन 0.37 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा।

ड्यूल सिम (नैनो) वीवो वी15 प्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले है। यह सुपर एमोलेड पैनल है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

खास है फोन का ट्रिपल रियर कैमरा

Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे में एआई बॉडी शेपिंग और एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Vivo V15 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 3,700 एमएएच की बैटरी है जो ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

टॅग्स :वीवोअमेजनफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की