लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने कई अमेरिकी पत्रकारों के अकाउंट को किया सस्पेंड, आरोप-एलन मस्क की आलोचना की गई थी, उनके खिलाफ छापी गई थी खबरें

By आजाद खान | Updated: December 16, 2022 12:40 IST

ट्विटर द्वारा जिन पत्रकारों के अकाउंट को सस्पेंड किया गया है उनमें द न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन, वॉशिंगटन पोस्ट औक अन्य पब्लिशकेशन के पत्रकार शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर द्वारा कई अमेरिकी पत्रकारों के अकाउंट को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि इन पत्रकारों ने ट्विटर और एलन मस्क के खिलाफ लिखा था। यही नहीं इन पत्रकारों के पुराने ट्वीट को भी डिलीट कर दिया गया है।

वॉशिंगटन डीसी: ट्विटर ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कई अमेरिकी पत्रकारों के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन पत्रकारों के अकाउंट को निलंबित किया गया है उन्होंने ट्विटर और एलन मस्क को बारे में खबरें छापी थी। 

दावा यह भी किया जा रहा है कि जिन पत्रकारों के अकाउंट को सस्पेंड किया गया है उनके पुराने ट्वीट को भी हटा दिया है। आपको बता दें कि बुधवार को ट्विटर ने अपने नियमों में कुछ और बदलाव किया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ट्विटर ने जिन पत्रकारों के अकाउंट को सस्पेंड किया है उनमें द न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन, वॉशिंगटन पोस्ट औक अन्य पब्लिशकेशन के पत्रकार शामिल है। दावा है कि इन पत्रकारों ने एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी में हो रहे बदलाव के बारे में लिखा था और साथ ही एलन मस्क के बारे में भी खबरें छापी थी। 

ऐसे में जिन रिपोर्टर्स के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है उनमें टाइम्स रिपोर्टर Ryan Mac (@rmac18), सीएनएन रिपोर्टर Donie O’Sullivan (@donie), पोस्ट रिपोर्टर Drew Harwell (@drewharwell) और Mashable के रिपोर्टर Matt Binder जिनका अकाउंट हैंडल @MattBinder शामिल है। 

पत्रकारों के पुराने ट्वीट को किया गया डिलीट, नियमों में किए गए बदलाव

दावा यह भी किया गया है कि जिन पत्रकारों के अकाउंट को सस्पेंड किया गया है उनके पुराने ट्वीट को भी हटा दिया गया है। यही नहीं ट्विटर ने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा का इस्तेमाल कर उनके निजी जेट की उड़ानों को ट्रैक करने वाले खातों को भी निलंबित कर दिया है। 

आपको यह भी बता दें कि ट्विटर ने अपने नियमें में कुछ बदलाव भी किए है। इन बदलाव के मुताबिक, अब कोई भी बिना किसी के जानकारी के उसका मौजूदा लोकेशन को शेयर नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो ऐसे में उसका अकाउंट सस्पेंड हो जाएगा।  

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कCNN
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की