लाइव न्यूज़ :

यूआईडीएआई ने कहा-आधार को पैन, ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में कोई रुकावट नहीं, ऐसे करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2021 19:51 IST

Aadhaar-PAN, EPFO linking facility: पिछले नौ दिनों में प्रतिदिन औसतन 5.68 लाख नामांकन के साथ 51 लाख से अधिक लोगों का नामांकन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी गड़बड़ी ने आधार के उपयोगकर्ताओं को असमंजस में डाल दिया था।अपडेट होने के बाद अब एकदम ठीक तरीके से काम कर रही हैं।लोगों को आगे किसी तरह की असुविधा नहीं हो।

Aadhaar-PAN, EPFO linking facility: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने शनिवार को कहा कि आधार को पैन, ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में कोई रुकावट नहीं आई है और अभी सेवाएं स्थिर है।

आधार को पैन और ईपीएफओ से जोड़ने में यूआईडीएआई प्रणाली में 'गड़बड़ी' की खबरों के बीच प्राधिकरण की तरफ से यह बयान दिया गया है। खबरों के अनुसार, आधार को ईपीएफ और पैन से जोड़ने की कुछ समयसीमा शेष रहने के बीच तकनीकी गड़बड़ी ने आधार के उपयोगकर्ताओं को असमंजस में डाल दिया था।

यूआईडीएआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर जोर देते होते कहा, ‘‘सभी सेवाएं स्थिर हैं और ठीक तरह से काम कर रही हैं। आधार को पैन और ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में कोई रुकावट नहीं आई है।’ यूआईडीएआई ने बताया, ‘‘पिछले सप्ताह के दौरान चरणबद्ध तरीके से प्रणाली में एक आवश्यक सुरक्षा अपडेट किया जा रहा था। इसी दौरान केवल कुछ नामांकन केंद्रों पर नामांकन और मोबाइल अपडेट सेवा सुविधा में परेशानी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह अपडेट होने के बाद अब एकदम ठीक तरीके से काम कर रही हैं।’’

यूआईडीएआई ने कहा कि भले ही प्रणाली स्थिर हो गई है, लेकिन वह इसकी निगरानी कर रहा है, ताकि लोगों को आगे किसी तरह की असुविधा नहीं हो। यूआईडीएआई ने कहा, ‘‘20 अगस्त, 2021 को अपडेट प्रक्रिया शुरू होने के बाद से पिछले नौ दिनों में प्रतिदिन औसतन 5.68 लाख नामांकन के साथ 51 लाख से अधिक लोगों का नामांकन किया गया है।’’ 

टॅग्स :आधार कार्डपैन कार्डभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की