लाइव न्यूज़ :

निवेशकों के दबाव के आगे झुक सकता है ट्विटर, रिपोर्ट में दावा- एलन मस्क को बेचने की बात लगभग तय

By आजाद खान | Updated: April 25, 2022 19:41 IST

वहीं इस पर अभी ट्विटर और एलन मस्क दोनों में से किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस डील पर आखिरी फैसला आज शाम को आ सकता है, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के प्रस्ताव को ट्विटर ने लगभग मंजूर कर लिया है। यह डील लगभग फाइनल हो गई है। यह डील उतने ही कीमत में तय हुआ है जितना में एलन मस्क चाहते थे।

न्यूयॉर्क:टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के प्रस्ताव को ट्विटर ने लगभग मंजूर कर लिया है। रॉयटर्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि यह डील उतने ही कीमत में तय हुई है जितने में एलन मस्क इसे लेना चाहते हैं। आपको बता दें कि टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने इससे पहले ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि इस सोशल मीडिया मंच को एक निजी कंपनी में बदलने की जरूरत है। हालांकि इस पर अभी ट्विटर और एलन मस्क दोनों में से किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि बोर्ड की मंजूरी के बाद ट्विटर सोमवार शाम को इस डील का एलान कर सकता है। 

मस्क इससे पहले मुक्त अभिव्यक्ति के सिद्धांतों का पालन करने के मुद्दे पर ट्विटर की आलोचना कर चुके हैं। मस्क ने ट्विटर के प्रत्येक शेयर के लिए 54.20 डॉलर की पेशकश की थी। यह पेशकश 43 अरब डॉलर से अधिक बैठती है। उन्होंने इस कीमत को अपना अधिकतम और अंतिम प्रस्ताव बताया था। मस्क के पास इस समय ट्विटर के नौ प्रतिशत से अधिक शेयर हैं। वह कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।

क्या कहा था मस्क ने

इस ऑफर पर मस्क ने कहा था, ‘‘मैंने ट्विटर में निवेश किया, क्योंकि मैं दुनियाभर में मुक्त अभिव्यक्ति का एक बड़ा मंच बनने की इसकी क्षमता में विश्वास करता हूं और मेरा मानना है कि मुक्त अभिव्यक्ति कार्यशील लोकतंत्र के लिए एक सामाजिक अनिवार्यता है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हालांकि, निवेश करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि कंपनी अपने मौजूदा स्वरूप में न तो उन्नति करेगी और न ही इस सामाजिक अनिवार्यता को पूरा करेगी। ट्विटर को एक निजी कंपनी के रूप में बदलने की जरूरत है।’’ इस पर ट्विटर ने कहा था कि उसे मस्क का प्रस्ताव मिला है, और वह फैसला करेगी कि शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में क्या है- इसे स्वीकार किया जाए, या सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी के रूप में काम जारी रखा जाए।  

 

टॅग्स :ट्विटरTwitter.comएलन मस्कटेस्लासेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की