लाइव न्यूज़ :

ट्विटर अब भारत में भी बंद कर रहा है अपना ऑफिस, 3 दिन पहले ही सिंगापुर कार्यालय कराया गया है खाली- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: January 14, 2023 21:48 IST

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी ने तीन दिन पहले ही सिंगापुर कार्यालय को खाली करा दिया है। ऐसे में कंपनी द्वारा कर्मचारियों को घर से काम करने के भी आदेश देने की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के भारत में ऑफिस बंद करने को लेकर एक खबर सामने आई है। दावा है कि कंपनी भारते के मुंबई और दिल्ली के सीटों को खाली करने का विचार कर रहा है। आपको बता दें कि कंपनी ने पहले ही बेंगलुरु के सीट को खाली कर दिया है।

नई दिल्ली: सूत्रों के अनुसार, ट्विटर दिल्ली और मुंबई में अपनी को-वर्किंग सीटों को छोड़ने का विचार कर रहा है। खबर के अनुसार, कंपनी पहले ही अपनी बेंगलुरु फेसिलिटी को छोड़ चुका है और अब उसकी नजर इन शहरों पर है। कंपनी को लेकर ऐसी खबरें तब आ रही है जब ट्विटर अपने खर्चे कम करने के लिए दुनिया भर में अपने ऑफिसों को बन्द कर रहा है। 

आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर में ही कहा था कि वह कुछ कार्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर रहा है। ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि कंपनी ने इसकी शुरुआत कर दी है और भारत में इसका असर भी दिखने लगा है। 

क्या है पूरा मामला

सूत्रों की माने तो ट्विटर के पास मुंबई के BKC के WeWork फैसेलिटी में लगभग 150 सीटें हैं और दिल्ली के कुतुब इलाके के एक्जीक्यूटिव सेंटर में लगभग 80 सीटें हैं जिसे अब कंपनी खाली करने को सोच रहा है। यही नहीं कंपनी के पास बेंगलुरु में भी कुछ को-वर्किंग सीटें थी जो अब खाली हो चुका है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 11 जनवरी को सिंगापुर कार्यालय को खाली कराया है। खबर के अनुसार, ऐसे में यहां के कर्मचारियों के मेल के जरिए सिंगापुर के कैपिटा ग्रीन बिल्डिंग छोड़ने और गुरुवार से वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है। आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह खबर सामने आई थी कंपनी अपने कुछ कार्यालयों को अस्थायी रूप बंद करने जा रही है। 

ट्विटर ग्लोबल ऑफिस का भी नहीं दिया गया है भाड़ा

खबरों के अनुसार, यह बात भी सामने आई है कि कंपनी ने अपने मुख्यालय या अपने किसी अन्य ग्लोबल ऑफिस के कई हफ्ते का किराया नहीं दिया है। ऐसे में कंपनी के सैन फ्रांसिस्को के ऑफिस का किराया नहीं देने के कारण उसके खिलाफ मुकदमा भी हुआ है। 

आपको बता दें कि टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है तब से लेकर कंपनी के आधे कर्मचारी की छंटनी हो चुकी है। ऐसे में मस्क के इस फैसले को लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई है। 

टॅग्स :ट्विटरटेक्नोएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की