लाइव न्यूज़ :

ट्विटर हुआ डाउन, कई यूजर्स को लॉगिन करने में आ रही परेशानी

By विनीत कुमार | Updated: December 29, 2022 08:20 IST

ट्विटर पर लॉगिन को लेकर गुरुवार सुबह कई यूजर्स ने परेशानी का सामना किया। लॉगिन करने पर एरर मैसेज यूजर्स को नजर आ रहा था। इस महीने में दूसरी बार ट्विटर डाउन हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर लॉगिन करने के दौरान गुरुवार सुबह कई यूजर्स को दिखा एरर मैसेज।शुरुआती कुछ घंटों में 8,700 से अधिक यूजर्स ने लॉगिन के दौरान परेशानी का सामना किया।

नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया। इसके बाद इस सोशल मीडिया यूजर्स को बड़े पैमाने पर साइनिंग इन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। साइन करने के समय यूजर्स को एरर का मैसेज भी ट्विटर के वेब वर्जन पर नजर आया। 

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार तड़के ट्विटर पर परेशानी आनी शुरू हुई। इस दौरान जिन यूजर्स ने लॉग इन की कोशिश की, उन्हें एरर मैसेज दिखने लगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती कुछ घंटों में 8,700 से अधिक यूजर्स ने ट्विटर पर सुबह 7:30 बजे ईएसटी (12:30 जीएमटी) लॉग इन में समस्या की सूचना दी। अल जजीरा ने डाउनडेटेक्टर का हवाला देते हुए ये जानकारी दी। डाउनडेटेक्टर डाउन हुए वेबसाइट को ट्रैक करता है। 

डाउनडेटेक्टर ने एक ट्वीट में कहा, 'यूजर्स की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि ट्विटर में 7:13 ईएसटी से समस्या हो रही है।' 

बता दें कि एलन मस्क के 44 बिलियन अमरीकी डालर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के दो महीने बाद इस तरह की समस्या सामने आई है। दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अधिग्रहण के बाद ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी की है। हाल में उन्होंने ट्विटर पर ब्लू और अन्य टिक के लिए सदस्यता शुल्क भी शुरू की है।

साथ ही कई तरह के बदलाव का इशारा मस्क कर चुके हैं। मस्क ने अपने ताजा ट्वीट में कहा है कि नई ट्विटर नीति विज्ञान का पालन करेगी और उससे  सवाल भी करेगी।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की