लाइव न्यूज़ :

इंटरनेशनल कॉल कनेक्ट करने के लिए लगने वाले चार्ज को 35 से 65 पैसे तक बढ़ाने की छूट, कंपनियों को फायदे की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 17, 2020 17:46 IST

ट्राई ने कहा कि देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कॉल समाप्ति शुल्क के लिए एक दायरा तय किया गया है। वह इसके अनुपालन पर कड़ी नजर रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देट्राई ने नयी व्यवस्था में इस शुल्क की निचली और अधिकतम दरें तय की हैं। जबकि दरें तय करने का अधिकार कंपनियों पर छोड़ दिया है। इससे कंपनियां यह तय कर सकती हैं कि इस शुल्क का कितना भार वह उठाएंगी और कितना वह वसूलेंगी और साथ ही वह किस दर से यह शुल्क वसूलेंगी। 

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अंतरराष्ट्रीय कॉल को गंतव्य पर पहुंचाने के शुल्क (कॉल टर्मिनेशन चार्ज) में शुक्रवार को एक दायरे में बढ़ोत्तरी करने की छूट दी। पहले यह 30 पैसे प्रति मिनट थी जिसे अब 35-65 पैसे प्रति मिनट कर दिया है। इससे दूरसंचार कंपनियों को लाभ की उम्मीद है। 

अंतरराष्ट्रीय कॉल समाप्ति शुल्क, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबी दूरी के कॉल संभालने वाले भारतीय परिचालक (आईएलडीओ) को विदेशी काल के गंतव्य वाले नेटवर्क आपरेटर को चुकानी होती है। इससे जिस घरेलू कंपनी के नेटवर्क पर विदेशों से आने वाली कॉल समाप्त होती है उसे इस शुल्क की राशि मिलती है। 

ट्राई ने नयी व्यवस्था में इस शुल्क की निचली और अधिकतम दरें तय की हैं। जबकि दरें तय करने का अधिकार कंपनियों पर छोड़ दिया है। इससे कंपनियां यह तय कर सकती हैं कि इस शुल्क का कितना भार वह उठाएंगी और कितना वह वसूलेंगी और साथ ही वह किस दर से यह शुल्क वसूलेंगी। 

हालांकि ट्राई ने स्पष्ट किया है कि कंपनियों को सभी आईएलडीओ से इस तरह के शुल्क की वसूली में भेदभाव रहित दृष्टिकोण अपनाना होगा। ट्राई ने कहा कि जिस नेटवर्क पर कॉल समाप्त होगी उसे अपने सहयोगी आईएलडीओ या इस क्षेत्र में काम कर रही अकेली अन्य आईएलडीओ को एक समान शुल्क दर की पेशकश करनी होगी ताकि एक सभी को प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक समान मंच मिल सके। 

ट्राई ने कहा कि देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कॉल समाप्ति शुल्क के लिए एक दायरा तय किया गया है। वह इसके अनुपालन पर कड़ी नजर रखेगी। इस बारे मे संपर्क करने पर दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने कहा कि यह ‘सही दिशा’ में उठाया गया कदम है। 

ट्राई ने कंपनियों की वित्तीय हालत पर विचार करना शुरू किया है। सीओएआई के महासचिव राजन मैथ्यूज ने कहा, इससे घरेलू कंपनियों को वैश्विक कंपनियों के बराबर लाने मे मदद मिलेगी।

टॅग्स :ट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबारBharti Airtel: 75 दिन में 8 अरब स्पैम कॉल चिह्नित?, 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके, देखें आंकड़े, दिल्ली सबसे आगे

कारोबारTelecom regulator TRAI: अनचाही कॉल पर एसएमएस और ओटीपी मिलने में नहीं होगी देरी?, ट्राई ने जारी किया गाइडलाइन, संदेश भेजने वाले की पहचान अनिवार्य

कारोबारTrai Spectrum Band: 37-37.5, 37.5-40 और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज की नीलामी, ट्राई ने तीन नए स्पेक्ट्रम बैंड पर परामर्श पत्र जारी किया, मांगे सुझाव

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की