लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान बढ़ सकती है प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी, ट्राई ने ऑफलाइन ग्राहकों पर दिया ध्यान

By रजनीश | Updated: March 30, 2020 15:28 IST

कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 24 मार्च को 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की थी। ट्राई ने कहा, दूरसंचार सेवाओं को अनिवार्य सेवाओं के दायरे में रखा गया है और उसे इस बंद से छूट दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देट्राई का यह निर्देश 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान लोगों को रिचार्ज कूपन और अन्य भुगतान विकल्पों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में आया है। इसमें ऑफलाइन इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है या उनकी सेवा बाधित हो सकती है।

नयी दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से प्रीपेड ग्राहकों की वैधता अवधि बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को बिना किसी बाधा के मोबाइल सेवा मिलती रहे। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI)) ने ऐसे ग्राहकों को ‘प्राथमिकता के साथ’ निर्बाध दूरसंचार सेवाएं देने पर कंपनियों की पहल की भी जानकारी मांगी है।ट्राई ने रविवार को सभी कंपनियों से कहा, ‘‘ सार्वजनिक बंद के दौरान प्रीपेड ग्राहकों को निर्बाध सेवाएं मिल सकें। इसके लिए आपको उनकी वैधता बढ़ाने समेत अन्य जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।’’ ट्राई का यह निर्देश 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान लोगों को रिचार्ज कूपन और अन्य भुगतान विकल्पों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में आया है।दरअसल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 24 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके चलते परिवहन के साधनों सहित गैर जरूरी कैटेगरी में आने वाले सामानों की बिक्री करने वाली दुकानें भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। लेकिन ट्राई के मुताबिक दूरसंचार सेवाओं को अनिवार्य सेवाओं के दायरे में रखा गया है और उसे इस बंद से छूट दी गयी है।देखा जाए तो मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी चीजें सामान्य दुकानों पर जल्दी उपलब्ध नहीं होती और फिलहाल में सिर्फ राशन वाली दुकानों को ही खुलने की छूट है। ऐसे में यदि किसी के मोबाइल नंबर की वैलिडिटी समाप्त हो जाए तो उसके परेशानी होगी। ऐसे में जो लोग खुद से ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं उनके लिए तो राहत रहेगी लेकिन ऑफलाइन रिचार्ज के भरोसे रहने वालों के लिए परेशानी है। ऐसे में ट्राई ने कंपनियों को वैधता बढ़ाने पर विचार करने के लिए कहा है।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबारBharti Airtel: 75 दिन में 8 अरब स्पैम कॉल चिह्नित?, 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके, देखें आंकड़े, दिल्ली सबसे आगे

कारोबारTelecom regulator TRAI: अनचाही कॉल पर एसएमएस और ओटीपी मिलने में नहीं होगी देरी?, ट्राई ने जारी किया गाइडलाइन, संदेश भेजने वाले की पहचान अनिवार्य

कारोबारTrai Spectrum Band: 37-37.5, 37.5-40 और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज की नीलामी, ट्राई ने तीन नए स्पेक्ट्रम बैंड पर परामर्श पत्र जारी किया, मांगे सुझाव

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की