लाइव न्यूज़ :

Top Twitter moments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ट्वीट को सबसे अधिक ‘लाइक’, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने यहां मारी बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2021 15:02 IST

Top Twitter moments of 2021 in India: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और यह भारत का 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट था।

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली के ट्वीट को 539.1K लाइक और 50.4K रीट्वीट मिले।15 नवंबर 2021 के बीच भारत में ट्विटर पर इस्तेमाल किए गए ‘रिट्वीट’ और ‘लाइक’ के विकल्प का विश्लेषण किया गया है।भारत के कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद, दुनियाभर के लोग देश की मदद को सामने आए।

Top Twitter moments of 2021 in India: ट्विटर ने भारत में साल 2021 के टॉप ट्वीट्स का खुलासा किया है। ये सभी ट्वीट्स 1 जनवरी, 2021 से 15 नवंबर, 2021 के बीच के हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और यह भारत का 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट था।

ट्विटर पर अपनी बेटी के आने की घोषणा करने वाले कोहली के ट्वीट को 539.1K लाइक और 50.4K रीट्वीट मिले।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस द्वारा भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए दान की घोषणा संबंधी ट्वीट को ‘‘ इस साल सबसे अधिक रिट्वीट’’ किया गया, जबकि विराट कोहली के बेटी के जन्म की जानकारी देने वाले ट्वीट को भारत में सबसे अधिक ‘‘लाइक’’ मिले।

ट्विटर की ‘ओनली ऑन ट्विटर’: गोल्डन ट्वीट्स ऑफ 2021’ रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ हैशटैग ‘कोविड-19’, ‘किसान प्रदर्शन’, ‘टीम इंडिया’, ‘तोक्या2020’ ‘आईपीएल2021’, ‘इंडिया बनाम इंग्लैंड’, ‘मास्टर’ (फिल्म), ‘बिटकॉइन’ और ‘परमिशन टू डांस’ (दक्षिण कोरिया बैंड बीटीएस का गीत) का सबसे अधिक इस्तेमाल किया गया।’’ इस रिपोर्ट में एक जनवरी से लेकर 15 नवंबर 2021 के बीच भारत में ट्विटर पर इस्तेमाल किए गए ‘रिट्वीट’ और ‘लाइक’ के विकल्प का विश्लेषण किया गया है।

ट्विटर ने कहा, ‘‘ भारत के कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद, दुनियाभर के लोग देश की मदद को सामने आए। इनमें से ही एक थे, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर पैट कमिंस, जिन्होंने कोविड-19 से निपटने के वास्ते भारत के लिए एक राशि दान की थी और ट्विटर पर बाकी लोगों से भी ऐसा करने की अपील की थी। उनकी उदारता को देश के लोगों ने बहुत सराहा और वह भारत में 2021 का सबसे अधिक ‘रिट्वीटेड ट्वीट’ बन गया।’’ रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्वीट को 15 नवंबर तक 1,14,000 बार ‘रिट्वीट’ किया गया और साथ ही वह इस साल सबसे अधिक 21,900 बार ‘कोट’ किए जाने वाला ट्वीट भी बना।

इस साल की शुरुआत में अपनी पहली संतान का स्वागत करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्विटर पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी, जो कि 2021 का सबसे अधिक 538,200 बार ‘लाइक’ किया गया ट्वीट है। विराट कोहली के पिछले साल उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के गर्भवती होने की जानकारी देने वाले ट्वीट को भी 2020 में सबसे अधिक ‘लाइक’ मिले थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लेने की जानकारी देते हुए साझा की गई तस्वीर, इस साल सरकार का सबसे अधिक ‘रिट्वीटेड ट्वीट’ यानी ‘मोस्ट रिट्वीटेड ट्वीट इन गवर्नमेंट’ बना। इसे 45,100 बार ‘‘रिट्वीट’ किया गया था और 2,25,800 ‘लाइक’ मिले थे।

खेल श्रेणी में, महेंद्र सिंह धोनी को ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) में शानदार पारी खेलने के लिए शुभकामनाएं देने वाले विराट कोहली के ट्वीट को सबसे अधिक 91,600 बार ‘रिट्वीट’ किया गया। 2021 में खेल श्रेणी में सबसे अधिक 529,500 ‘लाइक’ पाने वाला ट्वीट भी यही था। 

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मापैट कमिंसनरेंद्र मोदीट्विटरलुक बैक 2021
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की