लाइव न्यूज़ :

ये आसान तरीके बताएंगे आपका स्मार्टफोन असली है या नकली, जानिए

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 25, 2019 10:33 IST

मोबाइल की लगातार बढ़ती बिक्री के बीच कई मामले सामने भी आए हैं। इन मामलों में स्मार्टफोन का नकली निकलना एक बड़ी बात है। ऐसे में यूजर्स के लिए यह पहचान करना कि आपका स्मार्टफोन असली है या नकली एक बड़ा चैलेंज होता है। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप खुद यह कंफर्म कर सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन असली है या नहीं।

Open in App

आजकल बाजार में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स देने के लिए कोशिश करती है। कुछ स्मार्टफोन्स फीचर्स में जबरदस्त हैं तो कुछ कीमत में सबसे बेस्ट हैं। ऐसे स्मार्टफोन लगातार यूजर्स की पहली पसंद होते हैं। वैसे तो भारतीय बाजार में चीनी कंपनियों जैसे Xiaomi, OnePlus, Oppo, Vivo, Huawei का दबदबा ज्यादा है।

इन स्मार्टफोन की बिक्री भी सबसे ज्यादा होती है लेकिन मोबाइल की लगातार बढ़ती बिक्री के बीच कई मामले सामने भी आए हैं। इन मामलों में स्मार्टफोन का नकली निकलना एक बड़ी बात है। ऐसे में यूजर्स के लिए यह पहचान करना कि आपका स्मार्टफोन असली है या नकली एक बड़ा चैलेंज होता है।

पैसे खर्च करने के बाद अगर यूजर को पता चलें कि उनका स्मार्टफोन नकली है तो लोग ठगे से महसूस करते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप खुद यह कंफर्म कर सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन असली है या नहीं।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन की ओर से शुरू की गई नई सर्विस के जरिए आप एक मैसेज भेज कर इस बात की पुष्टि कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक ऐप के जरिए भी इस बात की जानकारी पा सकते हैं। ऐप को डाउनलोड कर फोन का मॉडल नंबर, ब्रांड और उसे बनाने वाली कंपनी के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

सिर्फ एक मैसेज से पाएं स्मार्टफोन की जानकारी

स्मार्टफोन के बारे में जानकारी पाने के लिए यूजर को सिर्फ एक मैसेज करना होगा। इसके लिए आपको अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस देना होगा और 15 अंकों वाला IMEI नंबर (जैसे- KYM 123456789123456) एंटर करना है और उसे 14422 पर भेज दें। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद ही आपको फोन के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।

ऐप के जरिए इस तरह करें चेक

मैसेज के अलावा आप ऐप डाउनलोड कर भी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से 'Know Your Mobile' नाम का ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद फोन IMEI नंबर एंटर करें और 'verify' पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपको फोन के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी। इसकी मदद से आप ब्लैकलिस्टेड नंबर के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।

कैसे पता करें फोन का IEMI नंबर

अपने फोन का IMEI नंबर जानने के लिए फोन से *#06# डायल करें जिसके बाद तुरंत फोन स्क्रीन पर डिटेल आ जाएगी। इसके अलावा आप मोबाइल कवर बॉक्स पर दिए गए बारकोड को स्कैन कर के भी IMEI नंबर जाना जा सकता है।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलफोनऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की