लाइव न्यूज़ :

चीन की कंपनियों के 12,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन पर प्रतिबंध का कोई प्रस्ताव नहीं : चंद्रशेखर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 21:37 IST

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, बाजार के एक विशेष खंड (12,000 रुपये से कम) से चीन की कंपनियों को बाहर निकालने के बारे में हमारे पास कोई प्रस्ताव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने कहा, मुझे नहीं पता है कि यह मामला या विषय कहां से आयासरकार वर्ष 2025-26 तक करना चाहती है 300 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन उन्होंने कहा- देश के इलेक्ट्रॉनिक पारिस्थितिकी तंत्र में भारतीय कंपनियों की भी भूमिका है

नई दिल्ली: भारत सरकार ने चीन की मोबाइल कंपनियों को भारत से अपना निर्यात बढ़ाने के लिए कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि इन कंपनियों के 12,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का उसका कोई प्रस्ताव नहीं है। 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि देश के इलेक्ट्रॉनिक पारिस्थितिकी तंत्र में भारतीय कंपनियों की भी भूमिका है लेकिन इसका मतलब विदेशी ब्रांडों को बाहर करना नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक मुद्दा है, जो हमने उठाया है। इसे चीन के कुछ ब्रांड के साथ बहुत पारदर्शी तरीके से रखा गया है। हमने कहा है कि हमारी अपेक्षा यह है कि वे अधिक निर्यात करें।’’ 

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘आपूर्ति श्रृंखला, विशेष रूप से कलपुर्जों की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक पारदर्शी और अधिक खुला होना चाहिए। बाजार के एक विशेष खंड (12,000 रुपये से कम) से चीन की कंपनियों को बाहर निकालने के बारे में हमारे पास कोई प्रस्ताव नहीं है। मुझे नहीं पता है कि यह मामला या विषय कहां से आया।’’ 

उन्होंने चीन की कंपनियों को 12,000 रुपये से कम के मोबाइल फोन बेचने से रोकने के लिए सरकार की एक कथित योजना पर सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। 

उद्योग निकाय आईसीईए के सहयोग से इक्रियर द्वारा तैयार एक रिपोर्ट जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2025-26 तक 300 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन के साथ 120 अरब डॉलर के निर्यात तक पहुंचना चाहती है।

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :स्मार्टफोनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की