लाइव न्यूज़ :

दूसरा नंबर चालू रखना है जरूरी तो ये हैं एयरटेल, वोडाफोन, जियो सभी कंपनियों के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान

By रजनीश | Updated: May 24, 2020 13:56 IST

कई लोग अलग-अलग कार्य के लिए एक से ज्यादा नंबर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोगों के सामने सभी नंबरों को चालू रखने की बड़ी समस्या होती है। क्योंकि सभी नंबर को रिचार्ज कराने के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं..

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल यूजर्स यदि अपने एयरटेल नंबर को सिर्फ चालू रखना चाहते हैं तो इसके लिए हर महीने उन्हें सबसे सस्ता 45 रुपये का रिचार्ज करवाना ही होगा। वोडाफोन-आइडिया यूजर्स के लिए सबसे सस्ता महीने भर का रिचार्ज 49 रुपये का है। इसमें ग्राहक को 38 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है।

अधिकतर लोग इमरजेंसी या अन्य कारणों से कम से कम 2 नंबर इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके पास भी एक से ज्यादा नंबर हैं और अपने सेकेंडरी या दूसरे नंबर पर कोई फ्री कॉलिंग और डाटा पैक नहीं चाहते हैं। आप अपने दूसरे नंबर को सिर्फ कम पैसे खर्च करके चालू रखना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कम पैसे में रिचार्च होने वाले सभी कंपनियों के प्लान के बारे में... 

हम आपको एयरटेल, जियो और वोडाफोन सभी कंपनियों की तरफ से मिलने वाले कम कीमत वाले प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं..

एयरटेलएयरटेल यूजर्स यदि अपने एयरटेल नंबर को सिर्फ चालू रखना चाहते हैं तो इसके लिए हर महीने उन्हें सबसे सस्ता 45 रुपये का रिचार्ज करवाना ही होगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होती है। 

इस 45 रुपये के रिचार्ज में यूजर्स को सभी लोकल और एसटीडी कॉल्स 2.5 पैसा प्रति सेकेंड की दर से चार्ज किए जाएंगे। वहीं, लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए 1 और 1.5 रुपये चार्ज किए जाते हैं। इसके साथ ग्राहकों को 38.52 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है।

जियोऐसे जियो नंबर वाले ग्राहक जो सिर्फ अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं औऱ बात करने, इंटरनेट चलाने के लिए वो एयरटेल या वोडाफोन का नंबर इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें सबसे सस्ता 75 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में हर दिन 100 एमबी डेटा भी मिलता है और 50 एसएमएस फ्री मिलते हैं। 

जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए इसमें 500 मिनट मिलते हैं और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ध्यान रखें ये प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है।

बाकी जियो यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान 129 रुपये का है और इसमें 28 दिन के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है। जियो टू जियो अनलिमिटेड बात कर सकते हैं और दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट मिलते हैं। 300 फ्री एसएमएस के अलावा यह प्लान भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।

वोडाफोनवोडाफोन-आइडिया यूजर्स के लिए सबसे सस्ता महीने भर का रिचार्ज 49 रुपये का है। इसमें ग्राहक को 38 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है। इस प्लान के साथ 100 एमबी डाटा भी मिलता है।

टॅग्स :रिचार्ज प्लानएयरटेलवोडाफ़ोनआईडियाजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की