लाइव न्यूज़ :

ट्विटर अधिग्रहण के बाद एलन मस्क ने किया ट्वीट- आजाद हो गई है चिड़िया

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 28, 2022 10:07 IST

ट्विटर अधिग्रहण के बाद उद्योगपति एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि चिड़िया आजाद हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क अब ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं।मस्क ने गुरुवार को ट्विटर को खरीदने के 44 अरब अमेरिकी डॉलर के करार को अमलीजामा पहना दिया।मस्क ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा कि चिड़िया आजाद हो गई है।

न्यूयॉर्क:एलन मस्क अब ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि मस्क ने गुरुवार को ट्विटर को खरीदने के 44 अरब अमेरिकी डॉलर के करार को अमलीजामा पहना दिया। इस बीच मस्क ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा कि चिड़िया आजाद हो गई है। वहीं, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ट्विटर की कमान संभालते ही एलन मस्क ने चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटा दिया है।

कहा जा रहा है कि चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को मस्क ने हटाया है उसमें भारतीय मूल के सीईओ (मुख्य कार्यकारी) पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे भी शामिल हैं। खबर में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि मस्क ने "कम से कम चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने के साथ ही ट्विटर से अधिकारियों की छुट्टी का सिलसिला शुरू कर दिया है।"

खबर के मुताबिक, ट्विटर के जिन कार्यकारी अधिकारियों को हटाया गया है, उनमें अग्रवाल और गड्डे के अलावा मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सियान एजेट शामिल हैं। पराग अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। बता दें कि अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी।

एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो सोशल मीडिया कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय का दौरा करते हुए नजर आए। वीडियो में मस्क अपने हाथों में बाथरूम सिंक लेकर ऑफिस में आते हुए दिखे। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ट्विटर हेडक्वार्टर में प्रवेश- लेट देट सिंक इन!" वीडियो में देख सकते हैं कि मस्क अपने हाथों में बाथरूम सिंक को लेकर ट्विटर के हेडक्वार्टर में घूम रहे हैं।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरटेस्लापराग अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की