लाइव न्यूज़ :

Elon Musk Buys Twitter: आखिरकार ट्विटर हुआ एलन मस्क का, कई दिनों के बातचीत के बाद सोमवार को 44 अरब अमेरिकी डॉलर में डील हुआ फाइनल

By आजाद खान | Updated: April 26, 2022 05:03 IST

Elon Musk Buys Twitter: अब से ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क है जिन्होंने पहले इसे 54.20 डॉलर प्रति शेयर के रेट पर खरीदने का ऑफर दिया था। ऑफर को ट्विटर द्वारा मन्जूर करने के बाद यह डील हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है।इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएफपी ने दी है।मस्क ने कुल 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीदा है।

Elon Musk Buys Twitter:टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि लंबे समय से ट्विटर और एलन मस्क के बीच में इसको खरीदने को लेकर बातचीत चल रही थी। लेकिन लगभग यह खुलासा कल शाम को ही हो गया था कि एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने वाली डील फाइनल कर ली है और किसी भी वक्त इसको लेकर आधिकारिक बयान आ सकता है। इस डील को लेकर लोकमत हिन्दी न्यूज ने सोमवार को रॉयटर्स के हवाले से यह खबर भी चलाई थी की आखिरकार एलन मस्क ने ट्विटर को लेने की पूरी योजना बना ली और जल्द ही इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने आ सकता है। 

कितने में डील फाइनल हुआ

आपको बता दें कि इस डील के साथ वे पूरे तरीके से ट्विटर इंक के नए मालिक बन गए हैं। इस डील के तहत एलन मस्क ने पहले 54.20 डॉलर प्रति शेयर के रेट पर ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था, जिसे ट्विटर ने मंजूर कर लिया था फिर यह डील हुई है। डील के अनुसार, एलन मस्क ने कुल 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। आपको बता दें कि मस्क ने पिछले कुछ समय से ट्विटर के शेयरों को लगातार खरीद रहे थे जिसके बाद ट्विटर के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स ने उन्हें ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। यह डील उस समय से होना शुरू हो गया था। 

एलन मस्क के ऑफर को पहले ही सऊदी अरब के प्रिंस ने ठुकरा दिया था

इस डील के फाइनल होने से पहले एलम मस्क ने सोमवार की शाम को एक ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट के बाद से यह संभावनाएं जताने जाने लगी की यह डील लगभग फाइनल हो चुकी है। ट्वीट में एलन मस्क ने लिखा था कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि उनके सबसे बुरे आलोचक अभी भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि इसे ही फ्री स्पीच कहा जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले सऊदी अरब के प्रिंस अल वलीद बिन तलाल अल सऊद ने ट्वीट कर एलन मस्क के ऑफर को पहले ही ठुकरा दिया था। गौरतलब है कि सऊदी अरब के प्रिंस ने भी ट्विटर में पैसा लगाया हुआ है। 

ट्विटर को लेकर क्या कहा था मस्क ने

गौरतलब है कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधइकारी (सीईओ) मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह अधिग्रहण के लिए फंड कैसे जुटाएंगे। मस्क ने कहा था कि वह ट्विटर को इसलिए खरीदना चाहते है, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है। वहीं ट्विटर ने कहा है कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी। इस डील पर बोलते हुए ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, ''ट्विटर का एक उद्देश्य और प्रासंगिकता है, जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है। हमारी टीम और उसके काम पर गर्व है।''

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कTwitter.comटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की