लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क फिर से शुरू करेंगे ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा, इस तारीख से सभी अकाउंट के लिए हो जाएगा लागू

By भाषा | Updated: November 16, 2022 12:55 IST

बताया जा रहा है कि कंपनी ने ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा की शुरुआत अपनी आय बढ़ाने के लिए किया है। हालांकि, इस फैसले से फर्जी खाते बढ़ गए थे, जिसके बाद ट्विटर को अस्थायी रूप से इस सेवा को रोकना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा फिर से शुरू करने की एलान किया है। ट्विटर के नए मालिक इससे पहले भी इस सेवा की शुरुआत की थी। लेकिन फर्जी खातों के बढ़ जाने से मस्क को इसे रोकना पड़ा था।

वॉशिंगटन डीसी: अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर की आठ अमेरिकी डॉलर वाली ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा 29 नवंबर को फिर शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने फर्जी खातों की शिकायत आने के बाद इसे अस्थायी रूप से रोक दिया था। 

गौरतलब है कि ट्विटर पर 27 अक्टूबर को मस्क के नियंत्रण से पहले ब्लूटिक मशहूर हस्तियों, सरकार से जुड़े लोगों, पत्रकारों और अन्य हस्तियों को दिया जाता था। इसके लिए पहले उनके प्रोफाइल को सत्यापित किया जाता था। ट्विटर ने छह नवंबर को कहा कि कोई भी आठ डॉलर का शुल्क देकर ब्लूटिक ले सकता है। 

ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा फिर से शुरू करने को लेकर मस्क ने किया नया ट्वीट

बताया गया कि कंपनी ने आय बढ़ाने के उपायों के तहत ऐसा किया है। हालांकि, इस फैसले से फर्जी खाते बढ़ गए, जिसके बाद ट्विटर को अस्थायी रूप से इस सेवा को रोकना पड़ा था। मस्क ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ''ब्लू वेरिफाइड को 29 नवंबर तक फिर से शुरू किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह भरोसेमंद है।'' 

एलन मस्क ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए मस्क ने कहा कि नई शुरुआत के साथ किसी भी सत्यापित नाम को बदलने पर ब्लूटिक निशान चला जाएगा और ट्विटर की सेवा शर्तों के तहत नाम की पुष्टि के बाद ही ब्लूटिक वापस मिलेगा। पिछले हफ्ते मस्क ने संकेत दिया था कि वह ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा को फिर से शुरू करेंगे। 

भारत में ट्विटर बहुत धीमा है: एलन मस्क

इससे पहले अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा था कि भारत तथा कई अन्य देशों में ट्विटर ‘‘बहुत धीमा’’ है। इसे लेकर ट्विटर के नए मालिक मस्क ने एक ट्वीट भी किया था। 

ट्वीट में मस्क ने लिखा था, ‘‘भारत, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा है। यह सच्चाई है न कि कोई ‘दावा।’ होमलाइन पर ट्वीट को रिफ्रेश करने में 10 से 15 सेकंड लगना आम है। कई बार यह काम ही नहीं करता है खासतौर से एंड्रॉयड फोन पर। एकमात्र सवाल यही है कि बैंडविद/ऐप के कारण कितनी देरी हो रही है।’’ 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमा होने के लिए माफी मांगना चाहेंगे। 

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की