लाइव न्यूज़ :

सबसे कम कीमत में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला Tecno Phantom 9 लॉन्च, 128 जीबी स्टोरेज से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 11, 2019 13:51 IST

Tecno Phantom 9: सबसे खास बात यह है कि नया टेक्नो फैंटम 9 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला अब तक का सबसे सस्ता फोन है।

Open in App
ठळक मुद्देTecno Phantom 9 का एक ही कलर वेरिएंट है-लैपलैंड ऑरोरामीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है टेक्नो फैंटम 93,500 एमएएच की बैटरी है टेक्नो फैंटम 9 में

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Tecno ने अपने Phantom 9 को लॉन्च कर दिया है। टेक्नो फैंटन 9 स्मार्टपोन ट्रिपल रियर कैमरा और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नो ने फैंटम 9 की बिक्री के लिए Flipkart से पार्टनरशिप की है।

सबसे खास बात यह है कि नया टेक्नो फैंटम 9 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला अब तक का सबसे सस्ता फोन है। इसकी बिक्री के लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। जानें, फोन की सारी खूबियां, कीमत और उपलब्धता के बारे में...

Tecno Phantom 9

Phantom 9 की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में टेक्नो फैंटम 9 की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। फोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। Tecno Phantom 9 की बिक्री 17 जुलाई को की जाएगी। वहीं, कलर वेरिएंट की बात करें तो इसे एक ही कलर लैपलैंड ऑरोरा में उपलब्ध कराया जाएगा।

पिछले स्मार्टफोन की तरह कंपनी ने नए फोन के लिए भी अपना 111 ऑफर पेश किया है, जिसके तहत ग्राहकों को 6 महीने के लिए वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी, 100 दिनों का फ्री रिप्लेसमेंट और 1 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी।

Tecno Phantom 9

Tecno Phantom 9 के स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो फैंटम 9 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080x2340 पिक्सल है। एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड HiOS 5.0 पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी मेमरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है।

सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का टेरिटरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का एआई कैमरा सेंसर मौजूद है।

Tecno Phantom 9

टेक्नो फैंटम 9 फोन में AI कैम, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड, ब्यूटी, एआर मोड, ऐनिमोजी, वाइड सेल्फी, बोकेह, पनोरमा और गूगल लेंस जैसे इमेजिंग फीचर्स प्रीलोडेड हैं। फ्रंट फेसिंग सेंसर के जरिए यह फोन एआई फेस अनलॉक फीचर भी सपॉर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 mm हेडफोन जैसे जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

टॅग्स :टेक्नोएंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइलफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की