लाइव न्यूज़ :

Tecno ने लॉन्च किया तीन कैमरे वाला Camon i4, कीमत 9,599 रुपये

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 3, 2019 15:52 IST

Tecno Camon i4 के खासियत की अगर बात करें तो Camon i4 में तीन रियर कैमरे, एंड्रॉयड 9 पाई, फेस अनलॉक, 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले, वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 3,500 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Tecno Camon i4 को भारत में लॉन्च कर दिया हैमार्केट में Tecno Camon i4 की सीधी भिड़ंत Redmi Note 7 से होगी

टेक्नो इंडिया ने भारत में अब तक का सबसे सस्ता तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Tecno Camon i4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। तीन रियर कैमरे के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में एक वाइड एंगर भी दिया गया है। बता दें कि टेक्नो कैमन आई4 से पहले बाजार में Samsung Galaxy M30 मौजूद है जो कि ट्रिपल कैमरे के साथ आता है।

टेक्नो कैमन आई4 के खासियत की अगर बात करें तो Camon i4 में तीन रियर कैमरे, एंड्रॉयड 9 पाई, फेस अनलॉक, 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले, वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 3,500 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर मौजूद है। मार्केट में Tecno Camon i4 की सीधी भिड़ंत Redmi Note 7 से होगी। आइए आपको Tecno Camon i4 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और रिलीज तारीख के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Tecno Camon i4 स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.6 प्रतिशत है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच है। बता दें कि इस फोन का 2 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम वेरिएंट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आता है। ड्यूल सिम टेक्नो कैमन आई4 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित हाईओएस पर चलता है।

Tecno Camon i4 के तीनों ही वेरिएंट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (एफ/ 1.8 अपर्चर), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (120 डिग्री) और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसिंग सेंसर्स हैं। रियर सेटअप के साथ क्वाड फ्लैश मॉड्यूल है। कंपनी ने जानकारी दी है कि बोकेह, एचडीआर, ब्यूटीफिकेशन, एआर स्टीकर्स और सीन डिटेक्शन जैसे फीचर भी मौज़ूद हैं। Tecno Camon i4 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Tecno Camon i4

टेक्नो कैमन आई4 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। सभी वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। स्मार्टफोन में एआई पर आधारित फेस अनलॉक फीचर भी है। Tecno Camon i4 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन 156.9x75.8x7.96 मिलीमीटर है।

Tecno Camon i4 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय बाजार में टेक्नो कैमन आई4 की कीमत 9,599 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर आपको 2 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,599 रुपये और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को एक्वा ब्लू, शैंपेन गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और नेब्यूला ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

Tecno ब्रांड के दूसरे स्मार्टफोन की तरह Tecno Camon i4 भी कंपनी के '111' प्रोग्राम का हिस्सा होगा। यह 6 महीने तक एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी, 100 दिनों के मुफ्त रिप्लेसमेंट गारंटी और 1 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध है।

टॅग्स :टेक्नोस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की